दिग्विजय सिंह ने खजुराहो में थाने के सामने चारपाई पर बिताई रात, जानिए क्या है मामला?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Published: November 19, 2023 11:16 AM2023-11-19T11:16:38+5:302023-11-19T11:20:35+5:30

घटना वोटिंग के ठीक रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जब कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा और भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थकों का टोरिया टेक के पास विवाद हो गया।

Digvijay Singh spent the night on a cot in front of the police station in Khajuraho know what is the matter? | दिग्विजय सिंह ने खजुराहो में थाने के सामने चारपाई पर बिताई रात, जानिए क्या है मामला?

दिग्विजय सिंह ने खजुराहो में थाने के सामने चारपाई पर बिताई रात, जानिए क्या है मामला?

अनुराग श्रीवास्तव

खजुराहो: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान छतरपुर जिले के खजुराहो में कांग्रेस नेता विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा के सहयोगी सलमान खान की कथित हत्या का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कल दिनभर खजुराहो में धरना दिया।

दिग्विजय सिंह ने पहले मृत सलमान के परिजनों से मुलाकात की और उसके बाद खजुराहो थाने के पास धरना दिया सलमान की कथित तौर पर राजनगर से भाजपा उम्मीदवार और अन्य के साथ झड़प में मौत की खबर है छतरपुर पुलिस ने इस मामले में भाजपा उम्मीदवार और 14 अन्य पर हत्या, हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दिग्विजय सिंह ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है दिग्विजय सिंह ने छतरपुर के तीन कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ पहले थाने पर धरना दिया। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों की कार तक जप्त नहीं की गई है।

पीड़ित परिवार सलमान के पार्थिव शरीर को बिना कार्रवाई दफनाने के लिए तैयार नहीं है दिग्विजय सिंह ने इंसाफ के लिए मजबूरी में धरना देने की बात कही।  

पुलिस प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी विक्रम सिंह नाती  राजा, नीरज दीक्षित के साथ खजुराहो थाने के सामने धरना दिया और वहीं पर चारपाई लगाकर रात गुजारी। दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा वह तब तक हटेंगे नहीं।

क्या है मामला

घटना वोटिंग के ठीक रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जब कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा और भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थकों का टोरिया टेक के पास विवाद हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा का आरोप है,  प्रतिद्वंदियों की गाड़ियों से आवाज आई कि 'चढ़ा दो इन पर गाड़ियां...', तो मैं भागता हुआ गाड़ी में बैठ गया लेकिन सलमान गाड़ी में नहीं बैठ पाया और पीछे से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया।

Web Title: Digvijay Singh spent the night on a cot in front of the police station in Khajuraho know what is the matter?

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे