LIVE: भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान 11 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे शिवराज
LIVE
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: September 13, 2019 11:38 AM2019-09-13T11:38:52+5:302019-09-13T11:38:52+5:30
गणेश प्रतिमा विर्सजन के दौरान राजघानी की छोटी झील के खटलापुरा घाट में उस समय हादसा हुआ जब प्रतिमा विर्सजन के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे नाव में सवार लोग डूब गए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अनंत चतुदर्शी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगो की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में नाव पर सवार 5 लोगों को बचा लिया गया। दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने मृतकों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
गणेश प्रतिमा विर्सजन के दौरान राजघानी की छोटी झील के खटलापुरा घाट में उस समय हादसा हुआ जब प्रतिमा विर्सजन के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे नाव में सवार लोग डूब गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों के नाम परवेज, रोहित मौर्य, करण, हर्ष, सन्नी ठाकरे, राहुल वर्मा, बिक्की, विशाल, अर्जुन शर्मा, राहुल मिश्रा और करण बताए गए है। दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।
पढ़ें इस खबर से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स...
LIVE
11:41 AM
सर्च ऑपरेशन जारी
Madhya Pradesh: State Disaster Emergency Response Force (SDERF) personnel carry out rescue operation at Khatlapura Ghat in Bhopal where the boat capsized today morning. 11 bodies have been recovered till now. pic.twitter.com/UNRryUwXsP
— ANI (@ANI) September 13, 2019
11:41 AM
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूब कर मारे गए 11 मृतकों के परिजनों को राज्य शासन द्वारा घोषित 4-4 लाख रूपये की सहायता के अतिरिक्त नगर निगम भोपाल द्वारा मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश रेडक्रॉस 50- 50 हजार रुपए की सहायता भी दी जा रही है।
11:39 AM
शिवराज ने की 25 लाख मुआवजे की मांग
हादसे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए दिए जाए।