Assembly Elections 2023: दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर हुआ पथराव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यहां से हैं भाजपा के प्रत्याशी, घटना में एक घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 17, 2023 11:05 AM2023-11-17T11:05:49+5:302023-11-17T11:09:10+5:30

मध्य प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र दिमनी के दो मतदान केंद्रों पर पथराव के बाद हिंसा की सूचना मिल रही है। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है और मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। यहां से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भाजपा के प्रत्याशी हैं।

Assembly Elections 2023: Stones pelted at two polling stations in Dimani, the constituency of Union Minister Narendra Singh Tomar, one injured | Assembly Elections 2023: दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर हुआ पथराव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यहां से हैं भाजपा के प्रत्याशी, घटना में एक घायल

फाइल फोटो

Highlightsमध्य प्रदेश के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर पथराव के बाद हिंसा हुई दिमनी विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भाजपा के प्रत्याशी हैंपुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए भारी पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया है

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के मिरघान में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर हिंसा भड़क उठी, जिसमें दो समूहों के बीच जमकर पथराव होने की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक बूथ संख्या 147 और 148 पर यह घटना हुई है। दिमनी से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भाजपा के प्रत्याशी हैं। 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए भारी पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया है। हालांकि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है लेकिन हालात नियंत्रण में है। हिंसक घटना के मद्देनजर मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया औऱ शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा सीटों और मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ बूथों पर केवल दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।

भाजपा उस राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है जहां उसने पिछले 20 वर्षों में से लगभग 18 वर्षों तक शासन किया है और कांग्रेस शिवराज सिंह चौहान सरकार को हटाने की इच्छुक है।

लगभग 42,000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की लगभग 700 कंपनियां और राज्य के दो लाख पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

यह चुनाव 2,500 से अधिक उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेगा। इस चुनाव में लगभग 5.59 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगेय़ इसमें 2.87 करोड़ पुरुष और 2.71 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि 5,000 से अधिक बूथ महिलाओं द्वारा संचालित हैं और 183 मतदान केंद्र विकलांगों द्वारा संचालित हैं।

पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Web Title: Assembly Elections 2023: Stones pelted at two polling stations in Dimani, the constituency of Union Minister Narendra Singh Tomar, one injured

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे