Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ रहे वर्तमान विधायकों में से 29 पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, जानिए किस पार्टी के कितने माननीय

By मुकेश मिश्रा | Published: November 3, 2023 03:14 PM2023-11-03T15:14:56+5:302023-11-03T15:16:30+5:30

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच ने संयुक्त तौर पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें ये जानकारी दी गई है। ये जानकारी विधायकों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों के आधार पर जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कुल 29 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने स्वयं पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

Assembly Elections 2023 Criminal cases are registered against 29 MLAs contesting in Madhya Pradesh | Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ रहे वर्तमान विधायकों में से 29 पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, जानिए किस पार्टी के कितने माननीय

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlights29 विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामलेकांग्रेस के 16 भाजपा के 12 और बसपा का 1 विधायक पर दर्ज है प्रकरणएडीआर और मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच ने संयुक्त तौर पर एक रिपोर्ट जारी की

Assembly Elections 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ रहे वर्तमान विधायकों में से 29 विधायक ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन विधायकों ने अपने शपथ पत्र में इसका उल्लेख किया है। आपराधिक मामले दर्ज होने वाले विधायकों में कांग्रेस के सबसे ज्यादा 16 विधायक है। इसके अलावा भाजपा के 12 और एक विधायक बसपा का है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच ने संयुक्त तौर पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें ये जानकारी दी गई है। ये जानकारी विधायकों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों के आधार पर जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कुल 29 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने स्वयं पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें कांग्रेस के 16, भारतीय जनता पार्टी के 12 और एक विधायक बहुजन समाज पार्टी से है। भाजपा के 12 विधायकों में से पांच मौजूदा सरकार में मंत्री हैं। 10 विधायकों के खिलाफ 10 साल या उससे अधिक समय से कुल 12 आपराधिक मामले लंबित हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जिन विधायकों ने स्वयं के खिलाफ मामलों की जानकारी दी है, उनमें कांग्रेस के दिलीप गुर्जर, महेश परमार, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, राकेश मावई, रामचंद्र दांगी, सुखदेव पांसे, सुनीता पटेल, विक्रम सिंह नातीराजा, सोहनलाल वाल्मीक, घनश्याम सिंह, प्रताप ग्रेवाल, जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, सचिन बिरला, विपिन वानखेड़े और अजब सिंह कुशवाह का नाम शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश सरकार के मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर, रामखिलावन पटेल, कमल पटेल, प्रहलाद लोधी और राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ भी विभिन्न मामले दर्ज हैं। इनके अलावा भाजपा विधायकों जालम सिंह पटेल, केपी प्रजापति, प्रणय प्रभात पांडे, पारस जैन, राम दांगोरे, अनिरुद्ध मारू, राजेंद्र शुक्ला और विक्रम सिंह के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बसपा की राम बाई ने भी अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी सार्वजनिक की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी विधायकों के खिलाफ दर्ज मामले इनकी अयोग्यता का कारण बन सकते हैं।

Web Title: Assembly Elections 2023 Criminal cases are registered against 29 MLAs contesting in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे