दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर हुआ हादसा, रेलवे फाटक पर ट्रॉली की टक्कर से घायल हुए 6 लोग

By राजेश मूणत | Published: October 25, 2023 09:54 AM2023-10-25T09:54:44+5:302023-10-25T09:55:57+5:30

रेलवे की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

Accident occurred on Delhi-Mumbai railway route in Ratlam Madhya Pradesh 6 people injured in collision with trolley at railway gate | दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर हुआ हादसा, रेलवे फाटक पर ट्रॉली की टक्कर से घायल हुए 6 लोग

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर हुआ हादसा, रेलवे फाटक पर ट्रॉली की टक्कर से घायल हुए 6 लोग

रतलाम: दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर मेघनगर से आगे थांदला रोड के समपार फाटक नंबर 61 पर बड़ी दुर्घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है की अनियंत्रित ट्राले ने फाटक खुलने का इंतजार कर रही बाइक और एक जीप को भी टक्कर मारी है। जिससे तकरबीन 6 लोग घायल हुए है।

इस दुर्घटना से रेल लाईन के साथ मार्ग की इलेक्ट्रिक लाईन भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए रेल यातायात थम गया था। रेल विभाग ने खबर लिखे जाने तक विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

रेलवे की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। इस घटना से कितनी यात्री गाड़ियां प्रभावित हुई इसकी जानकारी भी नही मिल पाई है । बताया जा रहा है की इस दुर्घटना स्थल पर वर्ष में यह तीसरी घटना है। दुर्घटना में एक घायल की मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है। सुबह तक ट्रेक का यातायात सामान्य हो गया है।       

Web Title: Accident occurred on Delhi-Mumbai railway route in Ratlam Madhya Pradesh 6 people injured in collision with trolley at railway gate

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे