आ रहा है फिर से Pro Kabaddi League का 8वां सीजन- क्या आप तैयार हैं, जानिए कौन रहे पिछले विनर्स

By आजाद खान | Published: December 15, 2021 01:24 PM2021-12-15T13:24:18+5:302021-12-15T13:36:22+5:30

Pro Kabaddi League का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, ऐसे में फैंस इसका बेसबरी से इंतेजार कर रहे हैं।

sports news pro kabaddi league edition 8 is back take a look on list of previous PKL winners | आ रहा है फिर से Pro Kabaddi League का 8वां सीजन- क्या आप तैयार हैं, जानिए कौन रहे पिछले विनर्स

आ रहा है फिर से Pro Kabaddi League का 8वां सीजन- क्या आप तैयार हैं, जानिए कौन रहे पिछले विनर्स

Highlightsक्या आप 8वें सीजन के Pro Kabaddi League के लिए तैयार हैं।यह लीग 22 दिसंबर 2021 से बेंगलुरु में शुरू होगा।इस लीग का पिछला विनर बंगाल वॉरियर्स है।

Pro Kabaddi League का इंतेजार कर रहे फैंस के अब ज्यादा वेट नहीं करना पड़ेगा। जी हां, भारत का सबसे रोमांचक PKL 2021 का नया लीग जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में हम अपनी यादों को ताजा करते हुए, आइए Pro Kabaddi League के पिछले कुछ विनर की बात करते हैं। इस लीग की शुरुआत 2014 से हुई थी जिसके बाद हर साल यह लीग लोगों को अपने तरफ खिंचने में कामयाब रहता है। तो आइए आज हम Pro Kabaddi League के पुराने विनर की बात करेगें जिनका खेल कहीं न कहीं हमारे दिल में अभी भी छाप छोड़े हुए है।

22 दिसंबर से होगा नया लीग शुरू

बता दें कि Pro Kabaddi League का यह नया सीजन 22 दिसंबर 2021 से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। इस लीग का यह सीजन 8वा सीजन होगा। पिछले सीजन का चैंपियन बंगाल वॉरियर्स था। Pro Kabaddi 2019 के खिताब को जितने वाले बंगाल वॉरियर्स ने बहुत ही रोमांचक मैच में दबंग दिल्ली के सी को हराया था। इस मैच को बंगाल वॉरियर्स ने दबंग दिल्ली को कड़ी टक्कर के साथ 39-34 पर मात दी थी। इस लीग के अंतिम मैच में दोनो तरफ के टिमों ने अच्छा खेला था जिसमें मुहम्मद इस्माइल नबीबक्श ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

ये हैं पिछले सीजन के वीनर्स

Pro Kabaddi League का हर सीजन काफी रोमांचक होता है। दर्शकों को हर सीजन में कुछ नया देखना को मिला है। तो ऐसे में आइए इस टेबल के माध्यम से हम पिछले वीनर्स के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। 

Year          Season               PKL Winner                 Runners-Up        Final Score

2014    PKL Season 1      Jaipur Pink Panthers   U Mumba                    35-24

2015    PKL Season 2                U Mumba             Bengaluru Bulls         36-30

2016    PKL Season 3              Patna Pirates         U Mumba                    31-28

2016    PKL Season 4             Patna Pirates         Jaipur Pink Panthers      37-29

2017    PKL Season 5             Patna Pirates          Gujarat Giants             55-38

2018    PKL Season 6            Bengaluru Bulls      Gujarat Giants          38-33

2019    PKL Season 7            Bengal Warriors      Dabang Delhi KC      39-34

Web Title: sports news pro kabaddi league edition 8 is back take a look on list of previous PKL winners

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे