Pro Kabaddi PKL 8: यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हराया, अभिषेक सिंह और अजीत ने सुपर 10 बनाया
By सतीश कुमार सिंह | Published: December 30, 2021 08:51 PM2021-12-30T20:51:03+5:302021-12-30T22:08:44+5:30
Pro Kabaddi PKL 8: युवा रेडर वी अजीत कुमार और अभिषेक सिंह के शानदार खेल के दम पर यू मुंबा ने गुरुवार को यहां प्रो कबड्डी लीग मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया।
Pro Kabaddi PKL 8: जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच पहला मैच खेला गया। जयपुर पिंक पैंथर्स पर 37-28 से जीत हासिल की। युवा रेडर वी अजीत कुमार ने 14 रेड से 11 अंक बनाये जबकि अभिषेक सिंह ने 22 रेड से 10 अंक हासिल किए जिससे यू मुंबा ने सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अर्जुन देशवाल ने 14 अंक बटोरे लेकिन उनका यह प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। उन्हें हालांकि टीम के दूसरे खिलाड़ियों का सहयोग नहीं मिला। यू मुंबा ने पहले हाफ में पिंक पैंथर्स की टीम को ऑल आउट कर 12-7 की बढ़त हासिल कर ली।
Tamil Nadu se aaya Ajith, unke raids ko salaam karo! 😎 🙌
— ProKabaddi (@ProKabaddi) December 30, 2021
V Ajith Kumar scores his second Super 10 in #vivoProKabaddi Season 8 against Jaipur Pink Panthers in some style.🔥#JPPvMUM#SuperhitPangapic.twitter.com/VmiXsJ8ZNE
टीम ने मध्यांतर तक अपनी बढ़त को 21-12 कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया। हाफ टाइम के बाद यू मुंबा ने दूसरी बार विरोधी टीम को ऑल आउट कर अपनी बढ़त को 25-13 कर लिया। इसके बाद देशवाल ने सुपर 10 पूरा किया लेकिन वह टीम के बढ़त के अंतर को कम नहीं कर सके। अजीत के सुपर 10 के साथ मुंबई की टीम ने अपनी बढ़त को 28-16 कर ली। जयपुर ने इसके बाद वापसी की लेकिन इससे कुछ हद तक हार का अंतर ही कम हो सका।
"Vyaktigat rivalry thi, jeetna to humein hi tha" - @UMumba 😎
— ProKabaddi (@ProKabaddi) December 30, 2021
U Mumba extend their overall record to 10-6 against their arch-rivals Jaipur Pink Panthers! 🔥#JPPvMUM#SuperhitPanga#vivoProKabaddipic.twitter.com/AnwUgK6hKR
Arj-Un☝🏽, Dos ✌🏽, Tres 3️⃣..... Super-✋🏽🤚🏽
— ProKabaddi (@ProKabaddi) December 30, 2021
Big moment for raider Arjun Deshwal against his former team 😯#JPPvMUMpic.twitter.com/55wVCLww6h