Rajasthan Police Recruitment 2019: इस तारीख को निकलेंगी राजस्थान पुलिस में  5000 पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 29, 2019 03:35 PM2019-08-29T15:35:35+5:302019-08-29T15:35:35+5:30

इससे पहले राजस्थान की गहलोत सरकार ने इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। राजस्थान पुलिस में  9306 पदों पर बहाली होनी है। इनमें 8600 कांस्टेबल और 706 एसआई (सब इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती होगी।

Rajasthan Police Recruitment 2019: Rajasthan Police Recruitment for 5000 posts, know complete details | Rajasthan Police Recruitment 2019: इस तारीख को निकलेंगी राजस्थान पुलिस में  5000 पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल्स

Rajasthan Police Recruitment 2019: इस तारीख को निकलेंगी राजस्थान पुलिस में  5000 पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल्स

हाल ही में राजस्थान पुलिस में 5000 कांस्टेबलों की भर्ती निकलने की घोषणा की थी। इस भर्ती की उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दैनिक  डीजीपी भूपेन्द्र सिंह यादव ने बताया है कि अक्टूबर माह तक भर्ती की पूरी प्रक्रिया हो जाएगी। इसके बाद 5000 के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। 

इससे पहले राजस्थान की गहलोत सरकार ने इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। राजस्थान पुलिस में  9306 पदों पर बहाली होनी है। इनमें 8600 कांस्टेबल और 706 एसआई (सब इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती होगी। यह जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी। राजस्थान पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2019 जल्द ही उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।

हालांकि अभी मंजूरी 5000 पदों पर ही दी गई है। माना जा रहा है कि शेष 3600 पदों पर बाद में भर्ती की जाएगी। 5000 पदों पर अब जल्द ही पुलिस मुख्यालय भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। 

युवाओं को संब इंस्पेक्टर के पदों पर भी सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।  राजस्थान सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के दो हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भर्ती नहीं की गई।

मुख्यमंत्री गहलोत ने अब इन दो हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मंडी समितियों में कनिष्ठ लिपिक के 801 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाई जाने वाली संशोधित विज्ञप्ति (अर्थना) को मंजूरी दे दी है।

Web Title: Rajasthan Police Recruitment 2019: Rajasthan Police Recruitment for 5000 posts, know complete details

रोजगार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे