IBPS Clerk 2020: क्लर्क पद के लिए 1557 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 23 सितंबर तक करें आवेदन

By विनीत कुमार | Published: September 2, 2020 02:07 PM2020-09-02T14:07:57+5:302020-09-02T14:07:57+5:30

IBPS Clerk Bharti 2020: क्लर्क के 1557 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर है।

IBPS Clerk 2020: for 1557 Clerk Posts Notification Released know all details | IBPS Clerk 2020: क्लर्क पद के लिए 1557 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 23 सितंबर तक करें आवेदन

IBPS Clerk Bharti 2020: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 23 सितंबर आखिरी तारीख (फाइल फोटो)

HighlightsIBPS Clerk Bharti 2020: आईबीपीएस क्लर्क 2020 भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू23 सितंबर, 2020 तक कर सकते हैं आवेदन, दिसंबर में होनी है प्रीलिम्स परीक्षा

IBPS Clerk 2020 Notification: इंस्ट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (आईबीपीएस) ने क्लर्क के 1557 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। क्लर्क पद  के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी 2 सितंबर से हो गई है। आप चाहें तो आईबीपीएस क्लर्क पद के लिए 23 सितंबर, 2020 तक या इससे पहले तक अप्लाई कर सकते हैं। इस पद के लिए अप्लाइ करने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

अप्लाई करने के लिए आपको आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। इसे बाद आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर पाएंगे। इसकी परीक्षा 5, 12 और 13 दिसंबर, 2020 को निर्धारित की गई है। ये प्रीलिम्स परीक्षा होगी। इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। मुख्य परीक्षा 24 जनवरी, 2021 को होगी।

IBPS Clerk 2020 Notification: देश भर में कई बैंकों के लिए भर्ती

इस परीक्षा के जरिए देश भर में 1557 पदों पर विभिन्न बैंकों में भर्ती की जानी है। इनमें बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक आदि शामिल हैं। इसके तहत विभिन्न राज्यों में अलग-अलग संख्या में रिक्त पद हैं। ये इस प्रकार हैं--

आंध्र प्रदेश - 10 पद
अरुणाचल प्रदेश - 1 
असम - 16 
बिहार - 76 
चंडीगढ़ - 6 
छत्तीसगढ़ - 7
दादर और नगर हवेली और दमन और दीव - 4 
दिल्ली (एनसीआर) - 67
गोवा - 17 
गुजरात- 119 
हरियाणा - 35 
हिमाचल प्रदेश - 40 
जम्मू-कश्मीर - 5 
झारखंड - 55 
कर्नाटक - 29 
केरल - 32 
लक्षद्वीप - 2 
मध्य प्रदेश- 75 
महाराष्ट्र - 334
मणिपुर - 2
मेघालय - 1 
मिजोरम - 1 
नागालैंड - 5 
ओडिशा - 43 
पुडुचेरी - 3 
पंजाब - 136 
राजस्थान - 48
सिक्किम - 1
तमिलनाडु - 77 
तेलंगाना -20 
त्रिपुरा - 11 
उत्तर प्रदेश - 136 
उत्तराखंड - 18 
पश्चिम बंगाल - 125

IBPS Clerk 2020 Notification: क्या है उम्र सीमा 

इन पदों पर आवेदन के लिए आपकी उम्र 20 से 28 साल होनी चाहिए। आवेदन के लिए राशि के तौर पर 600 रुपये जमा कराने होंगे। हालांकि, SC/ST/PWD/EXSM उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये लगेंगे।

Web Title: IBPS Clerk 2020: for 1557 Clerk Posts Notification Released know all details

रोजगार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे