खुशखबरी: इन दो राज्यों में पुलिस विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, 8वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

By भारती द्विवेदी | Published: July 20, 2018 01:01 PM2018-07-20T13:01:12+5:302018-07-20T13:24:22+5:30

Rajasthan Police Constable Recruitment 2018:ओडिशा पुलिस ने जहां अंतिम तारीख 26 जुलाई 2018 रखा है। वहीं राजस्थान पुलिस में आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2018 है।

8th and 12th pass can apply for the police vacancy in rajasthan or Odisha | खुशखबरी: इन दो राज्यों में पुलिस विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, 8वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Rajasthan Police Constable Recruitment 2018| Odisha Police Constable Recruitment 2018

नई दिल्ली, 20 जुलाई: राजस्थान और ओडिशा पुलिस विभाग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। दोनों ही राज्यों ने पुलिस कांस्टेबल के 4366 पदों पर भर्तियां निकाली है। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए 623 भर्तियां हैं। वहीं ओडिश पुलिस में कांस्टेबल के लिए 1722 और  Sepoys/Constables के लिए 2021 भर्तियां होनी है। दोनों ही राज्यों में आवेदन करने की अंतिम तिथि अलग है। ओडिशा पुलिस ने जहां अंतिम तारीख 26 जुलाई 2018 रखा है। वहीं राजस्थान पुलिस में आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2018 है।

दोनों राज्यों में कुल पदों की संख्या: 4366

पद का नाम: कांस्टेबल

शैक्षणिक योग्यता: आठवीं/बारहवीं पास

अंतिम तिथि: 28 जुलाई/10 अगस्त 2018

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती:

राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल सामान्य, कांस्टेबल चालक और कांस्टेबल बैण्ड के तीन अलग-अलग पदों पर आवेदन मांगे है। इनमें कांस्टेबल सामान्य के पदों की कुल संख्या 584, कांस्टेबल चालक के लिए 28 और कांस्टेबल बैंड के पदों की कुल संख्या 11 है। इन सभी पदों के लिए भर्ती के लिए उम्मीदवारों का आठवीं पास होना जरूरी है।

ओडिशा पुलिस सिविल/पुरुष कांस्टेबल भर्ती

ओडिशा पुलिस विभाग ने सिविल कांस्टेबल के 1722 पदों पर भर्ती ंनिकाली है। इसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं होनी चाहिए। ये वेकैंसी ओडिशा के अलग-अलग जिलों के लिए निकाली गई है। ओडिशा पुलिस विभाग ने पुरुष कांस्टेबल के 2021 पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे है। यह नौकरी पुलिस की विभिन्न बटालियन के लिए निकाली गई है। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिका योग्यता के अलावा शरीरिक योग्यता के आधार पर होगा। इस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 साल से कम तथा 23 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कैसे करें अप्लाई

ओडिशा पुलिस विभाग की भर्तियों की ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट opssb.nic.in पर लॉग इन करना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद वेकैंसी से जुड़ी लिंक को खोलें और मांगी गई सारी जानकारियों को भरें। 


लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

English summary :
राजस्थान पुलिस भर्ती 2018: Rajasthan and Odisha Police Department recruitment for 4366 posts of the Police Constable. There are 623 recruitment for the Constable posts in Rajasthan Police.


Web Title: 8th and 12th pass can apply for the police vacancy in rajasthan or Odisha

रोजगार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे