लाइव न्यूज़ :

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

By भाषा | Updated: January 7, 2021 11:35 IST

Open in App

एटा (उप्र), सात जनवरी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा क्षेत्र में कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुनील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि जैथरा थाना क्षेत्र के नगला गुमानी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर यशपाल तथा उसके साथियों ने रामपाल जाटव नामक व्यक्ति को बुधवार रात अपने घर में जबरन खींच लिया और उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी केशपाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे, उनकी तलाश की जा रही है।

रामपाल के भाई राजकिशन ने बताया कि उनका भाई बुधवार रात खाना खाकर घर से निकला था तभी केशपाल और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया और अपने घर में खींचकर ले गए और गोली मार दी।

राजकिशन ने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों ने उसके एक और भाई की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत