लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में युवती से निकाह कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 14:50 IST

Open in App

कन्‍नौज (उप्र) 21 दिसंबर कन्‍नौज जिले की पुलिस ने गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश की थी।

जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की तस्‍वीरों से हुआ। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के मुताबिक, ‘‘गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के खाडे देवर निवासी मोहम्‍मद तौफीक ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया। तौफीक लड़की को लखनऊ ले गया और वहां अपनी असली पहचान बताकर निकाह किया और फिर लड़की पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा।’’

उन्‍होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कन्‍नौज पुलिस ने एक अन्‍य मामले में दूसरे धर्म की युवती को अपना धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा में एक हिन्दू युवती को जलालपुर सरवन गांव निवासी एहतिशाम ने प्रेम जाल में फंसाने की कोशिश की। उसने इपना धर्म छिपाकर फर्जी नाम से युवती को एक प्रेम पत्र भी देने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की।

सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। युवती के पिता की शिकायत पर एहतिशाम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे