योगी के मंत्री ने प्रियंका गांधी पर की विवादित टिपण्णी, कहा-वो जमीन के लुटेरे की पत्नी

By स्वाति सिंह | Published: September 18, 2019 09:00 PM2019-09-18T21:00:51+5:302019-09-18T21:00:51+5:30

योगी सरकार में ग्राम्य विकास और संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को 'जमीन लुटेरे की पत्नी' कहकर संबोधित किया।

Yogi's minister Anand swarup shukla disputed comment on Priyanka Gandhi, says she is wife of the land robber | योगी के मंत्री ने प्रियंका गांधी पर की विवादित टिपण्णी, कहा-वो जमीन के लुटेरे की पत्नी

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला गाजीपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में आए।

Highlightsयूपी के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला गाजीपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस किया इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को 'जमीन लुटेरे की पत्नी' बताया

योगी सरकार में ग्राम्य विकास और संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी को 'जमीन लुटेरे की पत्नी' कहकर संबोधित किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला गाजीपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में आए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कई काम गिनवाएं। एक पत्रकार ने उनसे जब प्रियंका गांधी के बारे में पूछा तो वह एकदम से भड़क गए। इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि कौन है प्रियंका गांधी वाड्रा?

उन्होंने कहा 'भारत की राजनीति में बोलने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी, जो गरीबों की जमीन लूटता है। उनकी भाषा पाकिस्तान के इमरान खान से भी ज्यादा विषैली है। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग और देश द्रोहियों के साथ खड़ी हैं। उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।' 

बता दें कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपने 100 दिनों का जश्न मना रही है जो कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 'बर्बादी का जश्न' की तरह है। उन्होंने यह दावा भी किया कि हर जगह से नौकरियां जाने की खबरें आ रही हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है। लेकिन ऑटो, परिवहन , खनन क्षेत्रों को तो यह जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा।" उन्होंने कहा, ''हर सेक्टर से एक के बाद एक संयंत्र बंद होने और नौकरियां जाने की खबर आ रही हैं।''

Web Title: Yogi's minister Anand swarup shukla disputed comment on Priyanka Gandhi, says she is wife of the land robber

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे