लाइव न्यूज़ :

कुंभ के लिए योगी सरकार ने रखा 2500 करोड़ का बजट, मेला के बहाने होगी राजनीति?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2018 09:47 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के माध्यम से अपनी तीखी राष्ट्रवादी हिंदुत्व की राजनीति का रंग और गहरा करने का ऐतिहासिक मौका गंवाना नहीं चाहते.

Open in App

2 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले महीने प्रयागराज में शुरू होने वाले कुंभ को दुनिया के सामने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के शानदार शाहकार के तौर पर पेश करना चाहते हैं. दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक मेले के आयोजन की कमान खुद योगी ने संभाल रखी है और राज्य सरकार ने इस विशाल उत्सव के लिए 2500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित कर राजकीय खजाना खोल दिया है.

राज्य के मुख्य सचिव अनूप पांडे का कहना है कि वर्तमान में राज्य सरकार के लिए कुंभ 'शीर्ष प्राथमिकता' है, क्योंकि इसका सफल आयोजन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की छवि से जुड़ा है. सरकार का अनुमान है कि इस बार कुंभ में लगभग 12 करोड़ दर्शनार्थी आएंगे, जिनमें से करीब 10 लाख विदेशी पर्यटक होंगे.

अफसरों में हड़कंप

कुंभ के आयोजन संबंधी कार्यों की सीधी निगरानी खुद मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है. अफसरों को यह जानकारी भी नहीं होती कि योगी कब अचानक निरीक्षण करने मेलास्थल पर पहुंच जाएं. कल ही योगी ने प्रयागराज में कुंभ के मुख्य स्नान-पवांरे पर शादी-बारात और ऐसे ही अन्य कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाकर सभी को हैरानी में डाल दिया. सरकार के इस निर्णय से सैकड़ों शादियां निरस्त करनी पड़ सकती हैं.

मौका गंवाना नहीं चाहते योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के माध्यम से अपनी तीखी राष्ट्रवादी हिंदुत्व की राजनीति का रंग और गहरा करने का ऐतिहासिक मौका गंवाना नहीं चाहते. उन्हें यह भी पता है कि कुंभ का धार्मिक रंग राम मंदिर आंदोलन को भी गति देगा. अपने हाल के मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनावी दौरों के दौरान भी योगी ने अपने तीखे हिंदुत्ववादी बयानों से साफ कर दिया है कि वे भविष्य में किस तरह की राजनीति करना चाहते हैं.

टॅग्स :कुंभ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

भारतNashik Simhastha Kumbh Mela 2027: एआई से भीड़ को कंट्रोल करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?, नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बुलाई बैठक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा