योगी ने रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी

By भाषा | Published: September 3, 2021 10:26 PM2021-09-03T22:26:04+5:302021-09-03T22:26:04+5:30

Yogi congratulates Praveen Kumar on winning silver medal | योगी ने रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी

योगी ने रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोक्यो पैरालम्पिक में उंची कूद टी-64 स्पर्धा में एथलीट प्रवीण कुमार के रजत पदक जीते जाने पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा तोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। इसी क्रम में राज्य सरकार पैरालम्पिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेगी। शुक्रवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के निवासी प्रवीण कुमार ने अपनी उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रवीण कुमार को फोन द्वारा बधाई दी और कुमार के परिवार के सदस्यों से भी बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yogi congratulates Praveen Kumar on winning silver medal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे