लाइव न्यूज़ :

योगी कैबिनेट विस्तार: मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज, 18 मंत्रियों की सीटें खाली

By भाषा | Updated: August 21, 2019 07:35 IST

प्रदेश के कई मंत्रियों के हाल में हुए लोकसभा चुनाव में जीतने और मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बर्खास्त होने के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने की अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने मार्च 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंत्रिमंडल विस्तार के तहत कुल कितने मंत्री शपथ लेंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित पहला विस्तार आज होगा। राजभवन में दोपहर 11 बजे से शुरू होने वाले समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी।

प्रदेश के कई मंत्रियों के हाल में हुए लोकसभा चुनाव में जीतने और मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बर्खास्त होने के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने की अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात और उसके एक दिन बाद राज्यपाल के दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भेंट करने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द होने की संभावनाएं प्रबल हो गई थीं।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमण्डल विस्तार सोमवार को होने की तैयारियां शुरू की गयी थीं, लेकिन सरकार की तरफ से इस सिलसिले में राजभवन को कोई निवेदन नहीं दिया गया था। यह योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होगा।

योगी ने मार्च 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस वक्त उन्हें मिलाकर मंत्रिमण्डल में कुल 47 सदस्य थे।

प्रदेश सरकार के तीन मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट, रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद सीट और सत्यदेव पचौरी कानपुर सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। उनके इस्तीफा देने से ये मंत्री पद खाली हो गए हैं।

वहीं भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद मंत्रिमंडल में एक जगह और बन गई है।

इसके अलावा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके स्थान पर भी किसी और मंत्री को चुना जाना है।

भाजपा की 'एक व्यक्ति, एक पद' की नीति की वजह से ऐसा होना लगभग निश्चित है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंत्रिमंडल विस्तार के तहत कुल कितने मंत्री शपथ लेंगे।

माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। अच्छा काम करने वाले मंत्रियों को प्रोन्नति मिल सकती है।

वहीं, खराब प्रदर्शन वाले कुछ मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी भी हो सकती है।

प्रदेश मंत्रिमंडल में इस वक्त मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों, 18 अन्य कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार के नौ राज्य मंत्रियों और 13 राज्य मंत्रियों समेत कुल 43 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में अभी 18 और मंत्रियों की गुंजाइश है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां