लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसलाः मध्य और पश्चिमी यूपी को ऑटो उद्योग का हब बनाने का दिया निर्देश, 19 से 20 अरब डॉलर होगा खर्च

By भाषा | Updated: November 27, 2022 12:37 IST

उत्तर प्रदेश में बने इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटो कलपुर्जों की ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण एशिया में आपूर्ति की जाएगी। बयान के मुताबिक, राज्य सरकार ने ऑटो क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए आगरा, शाहजहांपुर, अलीगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर और इटावा को चुना है...

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने कहा है कि संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने से इस उद्योग में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे।पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में ऑटो उद्योग के विकास के लिए नौ से दस हजार एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी।इसके लिए प्रदेश सरकार 19 से 20 अरब डॉलर खर्च करेगी।

लखनऊः  उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश को ऑटो और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योगों के हब में बदलने का फैसला किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में ऑटो और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही पर्याप्त संसाधन हैं। इसमें कहा गया है कि इन उद्योगों को संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि ऑटो क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

बयान के मुताबिक, योगी ने कहा है कि संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने से इस उद्योग में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे। बयान में एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि वर्ष 2019 में ऑटो उद्योग में उत्तर प्रदेश का ग्रोथ स्टेट वैल्यू एडिशन (जीएसवीए) डेढ़ अरब डॉलर था, जिसे अगले पांच वर्ष में बढ़ाकर पांच अरब डॉलर किया जा सकता है। बयान के अनुसार, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में ऑटो उद्योग के विकास के लिए नौ से दस हजार एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए प्रदेश सरकार 19 से 20 अरब डॉलर खर्च करेगी।

इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में बने इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटो कलपुर्जों की ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण एशिया में आपूर्ति की जाएगी। बयान के मुताबिक, राज्य सरकार ने ऑटो क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए आगरा, शाहजहांपुर, अलीगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर और इटावा को चुना है, जबकि गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखनऊ, हापुड़, कानपुर नगर और मेरठ का चयन बड़े उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां