योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण किया, कहा- यह आशाओं और आकांक्षाओं का सेतु है

By शिवेंद्र राय | Published: August 18, 2022 05:50 PM2022-08-18T17:50:24+5:302022-08-18T17:51:45+5:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया-शंकरपुर-बाघाड़ मार्ग पर स्थित घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर बने नए पुल का उद्घाटन किया। घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर ₹193.97 करोड़ की लागत से बना यह पुल 1,412.45 मीटर लंबा है।

Yogi Adityanath inaugurates Kamharia Ghat bridge in Gorakhpur | योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण किया, कहा- यह आशाओं और आकांक्षाओं का सेतु है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Highlightsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण किया₹193.97 करोड़ की लागत से बना नया पुलइलाके से प्रयागराज की दूरी करीब 80 किलोमीटर कम हो जाएगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर-आंबेडकरनगर जिले के मध्य स्थित घाघरा नदी पर बने कम्हरिया घाट पुल का उद्घाटन किया। इस मौके पर सभी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर ₹193.97 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु आशाओं और आकांक्षाओं का सेतु है। यह पूर्वांचल में आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक समृद्धि का माध्यम बनेगा। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र से प्रयागराज की दूरी करीब 80 किलोमीटर कम हो जाएगी।

उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कम्हरिया घाट सेतु के निर्माण हेतु हुए आंदोलन के आंदोलनकारियों पर तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने क्रूरतापूर्ण अत्याचार किए थे, उन्‍होंने आंदोलन को दबाने के लिए बहुत प्रयास किए थे।मैंने सांसद के रूप में इस मुद्दे को संसद में भी उठाया था और कहा था कि यह जायज मांग है। पिछली सरकारों में गोरखपुर का दक्षिणांचल क्षेत्र विकास से कोसों दूर था। आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि यहां घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर एक सेतु बनकर तैयार हो गया है और इसके बगल में फोरलेन के दूसरे सेतु के निर्माण की भी तैयारी चल रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "गोरखपुर का दक्षिणांचल क्षेत्र सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहां स्थित राम-जानकी मार्ग को पिछली सरकारों ने भुला दिया था, जिसे हम लोग श्री अयोध्या जी के साथ जोड़ रहे हैं। यह क्षेत्र जनकपुर धाम से श्री अयोध्या जी को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनने जा रहा है।"

कोविड से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उ.प्र. में अब तक 36 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच नागरिकों को प्रदान किया जा चुका है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों व आमजन के सहयोग से देश व प्रदेश कोरोना मुक्‍त होने की दिशा में गतिमान हैं।" 

मुख्यमंत्री गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे कम्हरिया घाट पहुंचे। पहले उन्होंने कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग का स्टॉल देखा और इसके बाद ₹193.97 करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण किया। सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया-शंकरपुर-बाघाड़ मार्ग पर स्थित घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर बना यह पुल 1,412.45 मीटर लंबा है। 

Web Title: Yogi Adityanath inaugurates Kamharia Ghat bridge in Gorakhpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे