Yogi Adityanath Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव, आज योगी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार, 5 विधायक बनेंगे मंत्री, जानिए संभावित लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 5, 2024 11:27 AM2024-03-05T11:27:17+5:302024-03-05T11:43:04+5:30

UP Govt Cabinet Expansion Today: एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगभग पांच साल बाद आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में वापसी करेंगे।

Yogi Adityanath Cabinet Expansion March 5 Uttar Pradesh 3 to 5 MLAs can take oath as ministers know possible list RLD, SBSP to get berth | Yogi Adityanath Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव, आज योगी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार, 5 विधायक बनेंगे मंत्री, जानिए संभावित लिस्ट

file photo

Highlightsसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के एक-एक मंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विस्तार में भाजपा के एमएलसी दारा सिंह चौहान और आकाश सक्सेना मंत्री बनेंगे।

Yogi Govt Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव 2024 कुछ दिन के बाद होने वाला है। चुनाव से पहले भाजपा ने दांव खेलने का फैसला किया है। 3-5 विधायक मंत्री बन सकते हैं। उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार 5 मार्च को हो रहा है। भाजपा, आरएलडी और एसबीएसपी के सदस्य शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मंगलवार शाम को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के एक-एक मंत्री शामिल होंगे। पश्चिम यूपी के एक दलित नेता जो आरएलडी से है, कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगभग पांच साल बाद आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में वापसी करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विस्तार में भाजपा के एमएलसी दारा सिंह चौहान और आकाश सक्सेना मंत्री बनेंगे। करीब आठ लोगों को मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। योगी सरकार में मंत्री बनाने का बांट जोह रहे ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान का इंतजार भी इस विस्तार से खत्म होगा।

पश्चिम यूपी की 25 लोकसभा सीटों पर रालोद का प्रभाव है। इन सीटों पर जाट, मुस्लिम और गूजर समाज पर रालोद की मजबूत पकड़ है, जिसके चलते ही भाजपा ने जयंत चौधरी को अपने साथ लाने के पूरी ताकत लगा दी और जयंत के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया। भाजपा का यह दांव कारगर साबित हुआ और जयंत एनडीए का हिस्सा बन गए।

फिलहाल रालोद और सुभासपा के अलावा योगी सरकार में दारा सिंह चौहान के साथ सिद्धार्थनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, आकाश सक्सेना तथा सौरभ सिंह सोनू को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सीएम योगी महेंद्र सिंह और राजेश्वर सिंह को अपनी सरकार में मंत्री बनाना चाहते हैं। यूपी में योगी सरकार का दूसरी बार गठन 25 मार्च 2022 को हुआ था। इसके बाद अब उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार होगा।

English summary :
Yogi Adityanath Cabinet Expansion March 5 Uttar Pradesh 3 to 5 MLAs can take oath as ministers know possible list RLD, SBSP to get berth


Web Title: Yogi Adityanath Cabinet Expansion March 5 Uttar Pradesh 3 to 5 MLAs can take oath as ministers know possible list RLD, SBSP to get berth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे