पीठ दर्द की शिकायत के बाद यशवंत सिन्हा अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: December 1, 2021 10:03 AM2021-12-01T10:03:28+5:302021-12-01T10:03:28+5:30

Yashwant Sinha hospitalized after complaining of back pain | पीठ दर्द की शिकायत के बाद यशवंत सिन्हा अस्पताल में भर्ती

पीठ दर्द की शिकायत के बाद यशवंत सिन्हा अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, एक दिसंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशंवत सिन्हा को पीठ में गंभीर दर्द की शिकायत के बाद यहां के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय सिन्हा को मंगलवार को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया, ‘‘चार डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और इस समय उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।’’

एसएसकेएम अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘उनकी स्थिति बेहतर है और हम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yashwant Sinha hospitalized after complaining of back pain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे