लाइव न्यूज़ :

Wrestlers Protest: राकेश टिकैत का अल्टीमेटम, कहा- 'सरकार के पास 9 जून तक का समय है, उसके बाद...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 2, 2023 18:36 IST

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने यह फैसला किया है कि हम महिला पहलवानों को इंसाफ दिलाने के लिए देश भर में ऐसे ही खाप पंचायत आयोजित करेंगे। टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार के पास 9 जून तक का समय है।

Open in App
ठळक मुद्देपहलवानों के समर्थन में कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत हुईकिसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दियाकहा- बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी से कम पर समझौता नहीं होगा

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे पहलवानों के समर्थन में कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत हुई। महापंचायत के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर पहलवानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।

राकेश टिकैत ने कहा, "बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी से कम पर समझौता नहीं होगा। किसी के साथ कोई हादसा होता है तो जिम्मेदारी उसकी (बृजभूषण सिंह) होगी। अगर हमें 9 जून को जंतर-मंतर पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी। केंद्र सरकार के पास 9 जून तक का समय है। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम 9 जून को जंतर-मंतर जाएंगे और देशभर में पंचायत करेंगे। हमारी मांग है कि पहलवानों पर लगे मुकदमे वापस हों और बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हो।" 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने यह फैसला किया है कि हम महिला पहलवानों को इंसाफ दिलाने के लिए देश भर में ऐसे ही खाप पंचायत आयोजित करेंगे। शामली में 11 जून और हरिद्वार में 15 से 18 जून तक पंचायत होगी। 

बृजभूषण सिंह द्वारा अपनी अयोध्या रैली रद्द करने के फैसले पर राकेश टिकैत ने कहा कि महापंचायत का दवाब था, ऐसे ही हमें दवाब बनाए रखना होगा। आने वाले दिनों में कुछ नहीं होता तो हमारा धरना गांव-गांव में होगा।

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह को कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे कई शीर्ष पहलवान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया 30 मई को अपने पदकों को गंगा में बहाने के लिए हरिद्वार गए थे। हालांकि पहलवानों ने पदक गंगा में नहीं बहाया और किसान नेता नरेश टिकैत को सौंप दिया।

देश भर में पहलवानों के लिए समर्थन भी बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारी पहलवानों द्वारा अपने पदक गंगा में बहाने की आशंका से चिंतित 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को उनसे आनन-फानन में फैसला नहीं लेने का अनुरोध करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों का हल निकाला जाएगा। 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of Indiaराकेश टिकैतविनेश फोगाटबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष