लाइव न्यूज़ :

दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 14 शहर, पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी नंबर-तीन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 2, 2018 11:14 IST

वायु प्रदूषण को लेकर WHO ने 100 देशों के 4,000 शहरों का अध्ययन किया है। यह अध्ययन बताता है कि दिल्ली में 2010 और 2014 के बीच हवा की स्थिति में मामूली सुधार आया, लेकिन 2015 से हालात फिर बिगड़ने लगे।

Open in App

नई दिल्ली, 02 मईः भारत एक बड़े खतरे की चपेट में आ गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है। इस सूची के टॉप-15 शहरों में 14 भारत के हैं। उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर पहले स्थान पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा फरीदाबाद, गया, पटना, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरपुर, श्रीनगर, गुड़गांव, जयपुर, पटियाला और जोधपुर भी इस सूची का हिस्सा हैं। प्रदूषित शहरों की यह लिस्ट हवा में मौजूद PM 2.5 की मात्रा के आधार पर तैयार की गई है।

पिछले दिनों दिल्ली के प्रदूषण पर मचे बवाल के बाद राज्य और केंद्र सरकारों ने कुछ कदम उठाए जिससे इसकी स्थिति में सुधार हुआ है। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की ताजा लिस्ट में दिल्ली 6वें स्थान पर है। वायु प्रदूषण को लेकर WHO ने 100 देशों के 4,000 शहरों का अध्ययन किया है। यह अध्ययन बताता है कि दिल्ली में 2010 और 2014 के बीच हवा की स्थिति में मामूली सुधार आया, लेकिन 2015 से हालात फिर बिगड़ने लगे।

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर (WHO):-

रैंकशहरPM 2.5
1.कानपुर173
2.फरीदाबाद172
3.वाराणसी151
4.गया149
5.पटना144
6.दिल्ली143
7.लखनऊ138
8.आगरा131
9.मुजफ्फरपुर120
10.श्रीनगर113
11.गुरुग्राम113
12.जयपुर105
13.पटियाला101
14.जोधपुर98
15.अली-सुबह अले सलाम (कुवैत)94

2012, 2013 और 2015 की लिस्ट में दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के चार से सात शहर शामिल थे। 2010 की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था जिसके बाद पाकिस्तान के पेशावर और रावलपिंडी का नंबर था। उस समय दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के अन्य शहरों में सिर्फ आगरा शामिल था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :कानपुरवाराणसीनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव