विश्व स्वास्थ्य दिवस 2019: स्वस्थ आंत के लिए खाएं ये चीजें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 7, 2019 07:41 AM2019-04-07T07:41:43+5:302019-04-07T09:35:56+5:30

World Health Day 2019: 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस है, हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे खाने से सिर्फ आपकी आंतों ही नहीं बल्कि पूरा शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

WORLD HEALTH DAY: Eat these things for a healthy intestine | विश्व स्वास्थ्य दिवस 2019: स्वस्थ आंत के लिए खाएं ये चीजें

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2019: स्वस्थ आंत के लिए खाएं ये चीजें

World Health Day 2019: यह एक जाना माना तथ्य है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आंत का स्वस्थ रहना जरुरी है। आंत का स्वास्थ्य शरीर के कई चीजों से जुड़ा हुआ है, जिसमें इम्यून सिस्टम, मानसिक स्वास्थ्य, कैंसर, वजन और त्वचा की स्थिति शामिल हैं। 

7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस है, हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे खाने से सिर्फ आपकी आंतों ही नहीं बल्कि पूरा शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

केला: केला कब्ज से राहत देता है। केले में पाए जाने वाले फाइबर से पाचन क्रिया सही रखते हैं. पाचन क्रिया सही रहने से तमाम बीमारियों के खतरे से निजात मिलता है।

ब्लूबेरी: ब्लूबेरी में भरपूर एंथोसायनिन पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन K और फाइबर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है और आंत के बैक्टेरिया को भी मजबूत करता है जो स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। यह आंतो में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया को ताकत देता है।

बीन्स: बीन्स में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर होता है. ये कोशिकाओं की क्षति को ठीक करके नई कोशिकाओं को बनाने में मदद भी करता है। यह पाचन संबंधी समस्याएं, गैस, कब्ज और मरोड़ की परेशानी को कम करता है।

दही: अध्ययनों के  मुताबिक सादे और प्राकृतिक दही का सेवन करने से  आंतों में रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं तथी माइक्रोबायोटा का कार्य और संरचना बढ़ जाता है।  
एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग दही खाते हैं, उनकी आंतों में लैक्टोबैसिलस की मात्रा बढ़ जाती है जो आतों के लिए फायदेमंद है।

लहसुन: लहसुन आंतो में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया के निर्माण में मदद करता है और गैस की समस्या से मुक्ती दिलाता है। ऐसा कहा जाता है कि कच्चे लहसुन में और भी अधिक गुण होते हैं।

English summary :
World Health Day 2019: How to keep your intestine healthy which is associated with many things in the body, including immune systems, mental health, cancer, weight and skin conditions. On April 7, World Health Day, here are tips to keep your intestine healthy to be fit and good health.


Web Title: WORLD HEALTH DAY: Eat these things for a healthy intestine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे