WEF 2018: दावोस में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, दुनिया के 340 नेता होंगे शामिल
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 22, 2018 15:53 IST2018-01-22T13:33:50+5:302018-01-22T15:53:14+5:30
बीते 20 सालों में यह पहला मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस फोरम का हिस्सा बनेगा।

WEF 2018: दावोस में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, दुनिया के 340 नेता होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावोस के लिए रवाना हो चुके हैं। स्विट्जरलैंड के दावोस में सोमवार से शुरू हो रहे विश्व आर्थिक मंच में वह हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी मंगलवार को वर्ल्ड इकॉनोमी फोरम को संबोधित भी करेंगे। बीते 20 सालों में यह पहला मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस फोरम का हिस्सा बनेगा। इससे पहले साल 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने इस कार्यक्रम में शिरकत की थी।
इस विषय पर हो सकता है संबोधन
अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इस बात पर जोर दे सकते हैं कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास में अहम भागीदार साबित हो सकता है। इसमें अन्य देशों को भी सहयोग करना चाहिए। भारत में व्यापार को आसान बनाने, कालाधन पर लगाम कसने और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है। यह भी पढ़ें: देश के 1% लोगों के पास 73 % लोगों से ज्यादा दौलत, 67% गरीबी रेखा के नीचे: रिपोर्ट
बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
वहीं बैठक के दौरान टैक्स प्रणाली को आसान बनाने देश को आर्थिक मजबूती देने और उसके विकास के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर मंथन हो सकता है। इसके अलावा विश्व में बढ़ रहे आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और सामाजिक विषमताओं को समाप्त करने के लिए वैश्विक सहयोग पर चर्चा हो सकती है।
पीएम मोदी के साथ 130 सदस्यों की टीम
वर्ल्ड इकॉनोमी फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 130 सदस्यों का एक दल भी होगा। इनमें छह केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, पीयूष गोयल, धमेंद्र प्रधान, एम जे अकबर और जितेंद्र सिंह जैसे दिग्गज शामिल हैं। वहीं प्रमुख भारतीय कंपनियों के सीईओ का भी एक दल इस फोरम में शिरकत करेगा। आरबीआइ के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी अर्थव्यवस्था पर आधारित सत्र को संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: VIDEO: स्विट्जरलैंड के वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम की बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी
दुनिया के 340 दिग्गज ले रहे हैं हिस्सा
दावोस सम्मेलन में विश्व के करीब 340 राजनीतिक दिग्गज भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा नाम शामिल है। इस सम्मेलन में 21 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं होगी।
क्या है वर्ल्ड इकॉनोमी फोरम
वर्ल्ड इकॉनोमी फोरम स्विट्जरलैंड का एक ऐसा एनजीओ है जिसका मकसद बिजनेस, राजनीति, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों के वैश्विक नेताओं के अलावा अग्रणी लोगों को एक मंच पर लाकर वैश्विक, क्षेत्रीय और औद्योगिक दिशा तय कर उस क्षेत्र में काम करना है। साल 1971 में WEF यानी वर्ल्ड इकॉनोमी फोरम की नीव रखी गई थी।