दादार स्टेशनः शख्स ने महिला से की छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका

By अनिल शर्मा | Published: August 8, 2023 09:56 AM2023-08-08T09:56:00+5:302023-08-08T10:01:13+5:30

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है और मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दादर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंके जाने के बाद 29 वर्षीय एक महिला यात्री घायल हो गई।

Woman pushed out of train for resisting molestation attempt at Dadar station, 1 held | दादार स्टेशनः शख्स ने महिला से की छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका

दादार स्टेशनः शख्स ने महिला से की छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका

Highlightsपुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है।मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।दादर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंके जाने के बाद 29 वर्षीय एक महिला यात्री घायल हो गई।

मुंबईः यहां के दादर स्टेशन पर एक महिला से छेड़छाड़ और उसे ट्रेन से धक्का देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि दादर स्टेशन पर आरोपी द्वारा छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध करने की कोशिश के दौरान एक 29 वर्षीय महिला को ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है और मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दादर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंके जाने के बाद 29 वर्षीय एक महिला यात्री घायल हो गई। मुंबई रेलवे पुलिस के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, यह घटना 6 अगस्त को पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस के महिला डिब्बे में हुई।

पुलिस ने कहा कि घटना में पीड़िता को चोटें आईं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने आरोपी को सीएसएमटी स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।"

दादर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

Web Title: Woman pushed out of train for resisting molestation attempt at Dadar station, 1 held

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे