केरल में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला
By भाषा | Published: July 21, 2021 06:22 PM2021-07-21T18:22:42+5:302021-07-21T18:22:42+5:30
इडुक्की, 21 जुलाई केरल के इडुक्की जिले के संथानपारा के समीप एक जंगली हाथी ने बुधवार को 47 वर्षीय एक महिला की कुचलकर जान ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बागान में काम करनेवाली महिला विमला पर हाथी ने सुबह में हमला कर दिया।
उन्होंने बताया, ‘‘ वह अन्य लोगों के साथ पास के इलायची के बगान में गई थी, तभी जंगली हाथी ने हमला कर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य लोग तो भागने में सफल रहे लेकिन वह नहीं भाग सकी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।