समझदार व्यक्ति को बिहार चुनाव से सबक लेना चाहिये: भाजपा नेता

By भाषा | Published: November 11, 2020 09:48 PM2020-11-11T21:48:27+5:302020-11-11T21:48:27+5:30

Wise person should take a lesson from Bihar election: BJP leader | समझदार व्यक्ति को बिहार चुनाव से सबक लेना चाहिये: भाजपा नेता

समझदार व्यक्ति को बिहार चुनाव से सबक लेना चाहिये: भाजपा नेता

मुंबई, 11 नवंबर भाजपा नेता आशीष शेलार ने बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के संदर्भ में महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सरकार चला रही शिवसेना और ठाकरे पिता-पुत्र पर बुधवार को निशाना साधा।

शेलार ने ट्वीट किया, ''बिहार की जनता ने कांग्रेस से हाथ मिलने वाले जंगलराज के युवराज को नकार दिया। इसी प्रकार यहां महाराष्ट्र में एक युवराज ने जंगल के प्रति प्रेम दर्शाते हुए भ्रष्ट कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया। एक समझदार आदमी को बिहार चुनाव से सबक सीखना चाहिये।''

उन्होंने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार में शामिल शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर भी निशाना साधा।

ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे राज्य के पर्यावरण मंत्री हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ''कांग्रेस ने शिवसेना से हाथ मिलाया, जिसकी बिहार चुनाव में उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी। आप कभी भी राकांपा और इसकी चालों को नहीं समझ पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wise person should take a lesson from Bihar election: BJP leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे