लाइव न्यूज़ :

सर्दी का सितम, ठंड से ठिठुरे लोग, घर में दुबके, फरीदकोट में तापमान 0.7 डिग्री

By भाषा | Updated: December 30, 2019 17:06 IST

पंजाब में फरीदकोट सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के दूसरे स्थानों पर भी कंपकंपाती ठंड का प्रकोप जारी है। अमृतसर में 1.2 डिग्री, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.6, 4.5 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।हरियाणा में रोहतक 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण सोमवार को कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब के अधिकतर जगहों पर कोहरा छाए रहने से सुबह में दृश्यता का स्तर भी घट गया।

पंजाब में फरीदकोट सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के दूसरे स्थानों पर भी कंपकंपाती ठंड का प्रकोप जारी है। अमृतसर में 1.2 डिग्री, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.6, 4.5 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में रोहतक 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, भिवानी और सिरसा में क्रमश: 2.7 डिग्री, 3.6 डिग्री, 2.8 डिग्री, 1.5 डिग्री, 2.8 डिग्री और 2.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान एक हफ्ते से ज्यादा समय से सामान्य से कई डिग्री नीचे है और आठ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया है ।

श्रीनगर में ठंड लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है जहां शहर में बीती रात अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने नये साल के पहले हफ्ते में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रीनगर शहर में पिछली रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि यह शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी। कड़ाके की ठंड से डल झील और अन्य जलाशयों के साथ ही कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति करने वाली लाइनें जम गईं।

अधिकारी ने बताया कि शहर में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रह रहा है। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में पिछली रात शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया जो इससे पहली रात शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम रिजॉर्ट में रात का तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह में तापमान शून्य से 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह के बगल में स्थित द्रास में पारा लुढ़क कर शून्य से 28.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। कश्मीर में फिलहाल चिल्लई कलां का दौर चल रहा है। यह अत्यधिक ठंड की 40 दिन की अवधि है जब लगातार एवं अधिकतम बर्फ गिरने की संभावना होती है और तापमान बहुत ज्यादा घट जाता है।

‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी को खत्म होगा लेकिन कश्मीर में इसके बाद भी ठंड जारी रहती है। मौसम विभाग ने कश्मीर में नये साल के पहले हफ्ते में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है जिससे घाटी में ठंड से संभवत: कुछ राहत मिलेगी। 

टॅग्स :हरियाणापंजाबदिल्लीमौसमजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव