रतलाम में बदलेगी कांग्रेस की तस्वीर? मयंक जाट के दीप मिलन समारोह की राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा

By राजेश मूणत | Published: November 3, 2022 03:00 PM2022-11-03T15:00:11+5:302022-11-03T15:04:43+5:30

चुनावी राजनीति में विगत लंबे अरसे से पराजय का दंश झेल रही कांग्रेस की संगठन के नाम रतलाम में स्थिति कागजी मानी जाती है। बहरहाल, मयंक जाट के ताजा दीप मिलन समारोह की सफलता को देखकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

Will picture for Congress change in Ratlam? Mayank Jat's deep milan ceremony attracts youths and people | रतलाम में बदलेगी कांग्रेस की तस्वीर? मयंक जाट के दीप मिलन समारोह की राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा

मयंक जाट के दीप मिलन समारोह से बदलेगी कांग्रेस की तस्वीर!

रतलाम: कांग्रेस के पराजित महापौर उम्मीदवार युवा नेता मयंक जाट का बुधवार शाम संपन्न दीप मिलन समारोह नगर में चर्चा का विषय बन गया है। हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के कारण इस कार्यक्रम की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही है। आयोजन में नजर आए उत्साह और उल्लास को कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी बताया जा रहा है।  

चुनावी राजनीति में विगत लंबे अरसे से पराजय का दंश झेल रही कांग्रेस की संगठन के नाम रतलाम में स्थिति कागजी मानी जाती है। इन स्थितियों से गुजर रही कांग्रेस में विगत महापौर निर्वाचन के बाद से लगातार बदलाव नजर आने लगा है। राजनैतिक प्रेक्षकों के हिसाब से नजदीकी मुकाबले तक निकाय प्रमुख के चुनाव को लेकर आने के बाद कांग्रेस फिर से करवट ले लेगी इसे लेकर संशय था। हालांकि बीती शाम संपन्न दीप मिलन के इस समारोह ने कांग्रेस को लेकर स्थापित कई मिथक तोड़ दिए है। जानकारों के अनुसार संपन्न दीप मिलन के इस कार्यक्रम में हजारों युवाओं की मौजूदगी थी।  

ये युवा न सिर्फ जोश से भरे थे, अपितु कई नवाचार भी प्रदर्शित कर रहे थे। कार्यक्रम के आयोजक मयंक जाट के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ सी मची हुई थी। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसजन इसे अकल्पनीय बता रहे थे। इस कार्यक्रम को वर्षों बाद जहां कांग्रेस के लिए उम्मीद जगाने वाला बताया जा रहा है , वहीं इसे  विरोधियों की नींद उड़ाने वाला भी कहा जा रहा है। 

युवा कांग्रेस की हुड़दंगी छवि के विपरीत कार्यक्रम में शालीनता और योजनाबद्धता बड़े बदलाव का स्वत: परिचय दे रही थी। राजनैतिक प्रेक्षक कह रहे है की इस सफल समारोह के बाद कांग्रेस इस ऊर्जा को यदि आगे आने वाले विधानसभा निर्वाचन तक यथारूप ही कायम रख लेती है तो यह पार्टी के लिए आशाजनक परिणाम का आधार बन सकती है।

Web Title: Will picture for Congress change in Ratlam? Mayank Jat's deep milan ceremony attracts youths and people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Madhya Pradesh