लाइव न्यूज़ :

पति की हत्या के मामले में पत्नी, उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: January 12, 2021 10:50 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 12 जनवरी महोबा जिले की एक अदालत ने चार साल पूर्व अपने पति की हत्या करने के मामले में दोषी पाई गई महिला और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है तथा दोनों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने मंगलवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अवनीश कुमार राय ने रघुराज (35) की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने पर मृतक की पत्नी प्रीति और उसके प्रेमी कृष्ण कुमार को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अदालत ने जुर्माने की दो तिहाई राशि मृतक के बच्चों को देने का आदेश दिया है।

राजपूत ने बताया कि रघुराज की चार अप्रैल 2016 की रात धारदार हथियार से हमलाकर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह छत पर सो रहा था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के चाचा बालादीन ने प्रीति, उसके प्रेमी कृष्ण कुमार और हल्की पाल एवं श्रीपत पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में हल्की और श्रीपत को बरी कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल