शरद पवार और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की क्यों बढ़ रही हैं नज़दीकियां?

By शीलेष शर्मा | Published: January 24, 2022 06:31 PM2022-01-24T18:31:55+5:302022-01-24T21:27:29+5:30

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार के बीच मेलजोल बढ़ने लगी है। दोनों नेताओं की बढ़ रही मेलजोल का संबंध आगामी राज्यसभा चुनाव से लगाया जा रहा है।

Why are Sharad Pawar and Congress leader Anand Sharma growing closer? | शरद पवार और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की क्यों बढ़ रही हैं नज़दीकियां?

शरद पवार और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की क्यों बढ़ रही हैं नज़दीकियां?

Highlightsआनंद शर्मा 2 अप्रेल 2022 को राज्य सभा से हो रहे हैं रिटायरकांग्रेस आनंद शर्मा को फिर से राज्यसभा भेजने के लिए तैयार नहीं- सूत्र

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के शोर में भले ही दूसरी राजनीतिक गतिविधियां सुनाई न दे रही हों लेकिन सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार कांग्रेस नेता आनंद शर्मा इन दिनों राकांपा प्रमुख शरद पवार से नज़दीकियां बढ़ाने में जुटे हैं। इन नज़दीकियों का बड़ा कारण आनंद शर्मा की राज्य सभा में वापसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

दरअसल आनंद शर्मा 2 अप्रेल 2022 को राज्य सभा से रिटायर हो रहे हैं, कांग्रेस ने आनंद को हिमाचल से उच्च सदन में भेजा था, लेकिन कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि पार्टी उनको फिर से राज्य सभा भेजने के लिए तैयार नहीं है। 

इधर महाराष्ट्र में 4 जुलाई 2022 को 6 स्थान रिक्त हो रहे हैं जिसमें 3 भाजपा से पियूष गोयल, विनय सहस्त्रबुद्धे और विकास महात्मे शामिल हैं। जबकि एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस के पी चिदंबरम ,शिवसेना के संजय राऊत के नाम शामिल हैं।
 
राज्यसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार महा अघाड़ी 4 सीटों पर जीत हांसिल करेगी जबकि भाजपा के खाते में 3 सीटों की जगह 2 सीटें ही हाथ लगेंगी। पी. चिदंबरम कांग्रेस ,प्रफ्फुल पटेल एनसीपी और संजय राऊत शिवसेना की वापसी तैय मानी जा रही है। 
चौथी सीट अगर महा अघाड़ी मिलकर तय करता है तो उसकी जीत भी सुनिश्चित हो जायेगी। सचिवालय के आंकड़े बताते हैं कि एक उम्मीदवार को 42 मतों की ज़रुरत होगी। 

आनंद शर्मा पवार की मदद से शिवसेना और कांग्रेस को साधने के लिए पवार के साथ नज़दीकियां बड़ा रहे हैं ताकि राज्य सभा जाने का रास्ता खुल सके। सूत्रों ने दावा किया कि पिछले दिनों आनंद पवार से कई मुलाकातें भी कर चुके हैं।

Web Title: Why are Sharad Pawar and Congress leader Anand Sharma growing closer?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे