लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण कौन तैयार करता है? मिल गया जवाब

By विनीत कुमार | Updated: March 3, 2021 10:28 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे वक्ता में गिने जाते हैं। उनके भाषण की शैली कुछ ऐसी है, जिसे कई लोग पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार ये सवाल उठता है कि पीएम मोदी का भाषण तैयार कौन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी का भाषण कौन तैयार करता है, प्रधानमंत्री कार्यालय से आया है इस संबंध में जवाबएक मीडिया संस्थान ने इस संबंध में RTI दायर कर प्रधानमंत्री कार्यालय से जानकारी मांगी थीRTI में इस संबंध में भी जानकारी मांगी गई थी कि पीएम मोदी के भाषण के लिए कितने लोगों की टीम लगी है और क्या खर्च आता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों की चर्चा हमेशा होती रही है। पीएम मोदी आमतौर पर लगभग हर दिन किसी अगल जगह पर, किसी अलग विषय पर भाषण देते नजर आते हैं। सबसे खास बात उनके भाषण की शैली है। फिर चाहे हिंदी में भाषणा की बात हो या अंग्रेजी में, हर जगह वे अलग परिस्थिति और कार्यक्रमों के अनुसार अपना भाषण देते हैं।

ऐसे में कई बार ये सवाल उठता है कि पीएम मोदी के लिए ये भाषण तैयार कौन करता है। इसे तैयार करने में कितने लोगों की टीम लगी हुई है। इसे कौन लिखता है और इस पर क्या खर्च आता होगा। इन सवालों को लेकर अब अहम जानकारी सामने आई है।

इंडिया टुडे की ओर से इस संबंध में जानकारी के लिए दायर सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से जवाब आया है।

पीएम मोदी का भाषण कौन तैयार करता है?

आरटीआई के तहत जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार पीएम मोदी खुद अपने भाषणों को अंतिम रूप देते हैं। पीएमओ की ओर से बताया गया है, 'जिस तरह का कार्यक्रम होता है, उसके हिसाब से विभिन्न लोगों, अधिकारियों, विभागों, संगठनों आदि से प्रधानमंत्री के भाषण के लिए जानकारी ली जाती है। इसके बाद भाषण को अंतिम रूप खुद पीएम देते हैं।'

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भाषण तैयार करन पर खर्च या कितने लोगों की टीम लगी है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। 

वैसे बता दें कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर अब तक हर पीएम के भाषण के लिए विभिन्न स्रोतों से आमतौर पर जानकारी ली जाती है। यह जरूर है कि बतौर सबसे अच्छे वक्ता के तौर पर पीएम मोदी खासे लोकप्रिय हैं। 

इससे पहले भारत ने पीएम के तौर पर अटल बिहार वाजपेयी, इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू जैसे अच्छे वक्ता देखें हैं। जवाहर लाल नेहरू के बारे में कहा जाता है कि वे अपना भाषण तैयार करने में खुद बहुत समय देते थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअटल बिहारी वाजपेयीइंदिरा गाँधीजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया