लाइव न्यूज़ :

Who Was Surajmani: कौन थे सूरजमणि, 63 वर्ष की आयु में एम्स में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2024 16:28 IST

Who Was Surajmani: मंडी के नाचन क्षेत्र के चच्योट गांव के निवासी सूरजमणि को प्रख्यात शहनाई वादक भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की उपमा दी जाती थी और उन्हें ''हिमाचल का बिस्मिल्लाह खान'' कहा जाता था।

Open in App
ठळक मुद्दे लोक संगीत परंपराओं को संरक्षित करने में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध थे। चंडीगढ़ से घर लौटने के तुरंत बाद सूरजमणि पैन्क्रियाटाइटिस की चपेट में आ गए थे। मंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बिलासपुर स्थित एम्स भेज दिया गया।

Who Was Surajmani: प्रसिद्ध शहनाई वादक सूरजमणि का 63 वर्ष की आयु में बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 'क्रोनिक पैन्क्रियाटाइटिस' से पीड़ित सूरजमणि ने बृहस्पतिवार को अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के चच्योट गांव के निवासी सूरजमणि को प्रख्यात शहनाई वादक भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की उपमा दी जाती थी और उन्हें ''हिमाचल का बिस्मिल्लाह खान'' कहा जाता था।

सूरजमणि पहाड़ी राज्य की लोक संगीत परंपराओं को संरक्षित करने में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध थे। सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ से घर लौटने के तुरंत बाद सूरजमणि पैन्क्रियाटाइटिस की चपेट में आ गए थे। उन्हें पहले मंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बिलासपुर स्थित एम्स भेज दिया गया।

राज्य भर से बड़ी संख्या में कलाकारों, संगीतकारों और प्रशंसकों ने सूरजमणि के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और नाचन विधायक विनोद कुमार सहित कई राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सूरजमणि के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसंगीत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव