लाइव न्यूज़ :

भारत में कौन सी 8 वैक्सीन से कोरोना वायरस से जंग की है योजना, दिसंबर तक होंगे इनके 216 करोड़ डोज, जानें सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: May 14, 2021 10:53 IST

भारत में इस साल के अंत तक बड़ी संख्या में कोरोना की विभिन्न वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध होंगी। दरअसल 8 वो अहम वैक्सीन हैं, जिसे अब भारत में करने की योजना है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अगस्त से दिसंबर तक कोविड वैक्सीन की उपलब्ध होगी 216 करोड़ डोजनीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल के अनुसार कोरोना की 8 वैक्सीन रहेंगी उपलब्धरूस की स्पूतनिक-V वैक्सीन भी अगले हफ्ते से जनता के लिए उपलब्ध होंगी, जुलाई से भारत में उत्पादन

भारत में कोरोना कहर के बीच राहत की खबर है। देश में अगस्त से दिसंबर तक कोविड वैक्सीन की बड़ी संख्या में खुराक उपलब्ध होगी। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल का कहना है कि देश में अगस्त से दिसंबर तक कुल 216 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इनमें देश की कोवाक्सिन और कोविशील्ड के अतिरिक्त कई विदेशी वैक्सीन भी शामिल हैं। कोई भी वैक्सीन जिसे डब्ल्यूएचओ या एफडीए ने मंजूरी दी है, वह भारत आ सकती है। सरकार की ओर से इंपोर्ट लाइसेंस भी दो दिन में दे दिया जाएगा।

रूस की स्पूतनिक-V अगले हफ्ते से उपलब्ध

रूस की स्पूतनिक-V वैक्सीन अगले हफ्ते से देश के लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसे मई की शुरुआत में भी आयात किया गया था। जुलाई से भारत में इसका उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि घरेलू आपूर्ति देश में पूरी मांग को पूरा नहीं कर पा रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने कोरोना वैक्सीन की कमी की बात कही है। ऐसे में टीके की खरीद के लिए वैश्विक निविदाओं का विकल्प चुनने का फैसला भी कई राज्य करने पर विचार कर रहे हैं।

टीके की कमी स्वीकार करते हुए पॉल ने कहा कि टीके महत्वपूर्ण हैं ‘लेकिन उनके उत्पादन और उन्हें उपलब्ध कराने में समय लगता है। हम ऐसे चरण से गुजर रहे जब आपूर्ति सीमित है।’

कोरोना की कौन सी वैक्सीन और कितनी खुराक होग उपलब्ध

सरकार की योजना के अनुसार अगस्त से दिसम्बर तक टीके की 216 करोड़ खुराक का उत्पादन होने का अनुमान है जिसमें से कोविशील्ड की 75 करोड़ खुराक जबकि कोवैक्सीन की 55 करोड़ खुराक शामिल होगी।

इसके अलावा, 'बायोलॉजिकल ई' द्वारा 30 करोड़ खुराक, जायडस कैडिला 5 करोड़, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा नोवावैक्स की 20 करोड़ खुराक और भारत बायोटेक द्वारा उसकी नेजल वैक्सीन की 10 करोड़ खुराकें जबकि जेनोवा 6 करोड़ खुराक और स्पुतनिक-V 15.6 करोड़ खुराक उपलब्ध कराएगी।

बायोलॉजिकल ई, जायडस कैडिला, जेनोवा, भारत बायोटेक द्वारा उसकी नेजल वैक्सीन अभी क्लीनिकल ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं। वहीं, फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन से टीकों की खरीद पर भी सरकार जैव प्रौद्योगिकी विभाग और विदेश मंत्रालय के माध्यम से इन कंपनियों के साथ संपर्क में है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे