लाइव न्यूज़ :

Whatsapp जासूसी: सीएम ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर आरोप, कहा- मेरा फोन टैप किया गया है, क्योंकि मेरे पास सबूत हैं' 

By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:56 IST

ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी बोलने की स्वतंत्रता कहां है? हम किस आजादी में जी रहे हैं कि आज हम (स्वतंत्र रूप से फोन पर) बात भी नहीं कर सकते...।’’

Open in App
ठळक मुद्दे ममता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच कराने का अनुरोध करेंगी। ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी बोलने की स्वतंत्रता कहां है?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वाट्सएप द्वारा इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए जासूसी किए जाने की बात स्वीकार किए जाने की केंद्र को जांच करनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर यह आरोप लगाया कि उनका फोन केंद्र सरकार द्वारा नियमित रूप से टैप किया जा रहा था।

उन्होंने जासूसी विवाद में केंद्र सरकार की भूमिका की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा उल्लंघन से पूरी तरह से अवगत थी। ममता ने इस मुद्दे को ‘बहुत गंभीर’ बताया और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच कराने का अनुरोध करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा फोन टैप किया गया है, मुझे पता है कि क्योंकि मुझे जानकारी है और मेरे पास सबूत हैं। सरकार यह जानती है क्योंकि वही यह करा रही है। यह केंद्र सरकार और दो तीन राज्य सरकारों के इशारे पर हो रहा है। मैं राज्यों का नाम नहीं लूंगी लेकिन एक राज्य भाजपा शासित है।’’

ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी बोलने की स्वतंत्रता कहां है? हम किस आजादी में जी रहे हैं कि आज हम (स्वतंत्र रूप से फोन पर) बात भी नहीं कर सकते...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब कुछ भी सुरक्षित नहीं है, व्हाट्सएप भी नहीं। इससे पहले, हमने सोचा था कि व्हाट्सएप की जासूसी नहीं की जा सकती। लेकिन, अब व्हाट्सएप को भी नहीं बख्शा गया है। न तो लैंडलाइन फोन और न ही मोबाइल फोन सुरक्षित हैं। ’’

टॅग्स :ममता बनर्जीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां