CAA Protest: केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कसा कांग्रेस पर तंज, कहा- अल्पसंख्यक भारत नहीं आएंगे तो क्या इटली जाएंगे

By भाषा | Updated: January 2, 2020 12:46 IST2020-01-02T12:46:45+5:302020-01-02T12:46:45+5:30

CAA Protest: केंद्रीय मंत्री जी के किशन रेड्डी ने कहा कि तीन पड़ोसी देशों के गैर-मुसलमानों को आश्रय और नागरिकता देना भारत की नैतिक ज़िम्मेदारी है।

what will minorities go to Italy says Union Minister G Kishan Reddy on non-Muslims from three countries | CAA Protest: केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कसा कांग्रेस पर तंज, कहा- अल्पसंख्यक भारत नहीं आएंगे तो क्या इटली जाएंगे

File Photo

Highlightsरेड्डी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को शरण और नागरिकता देना भारत की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ है। इन अल्पसंख्यकों को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी के किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को शरण और नागरिकता देना भारत की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ है। इन अल्पसंख्यकों को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। रेड्डी ने कहा, ‘‘ (तीन मुस्लिम देशों के) अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अगर वे भारत नहीं आएंगे तो वे कहां जाएंगे ? इटली?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इटली हिन्दुओं और सिखों को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि वे गरीब लोग हैं।’’ मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दू, सिख, ईसाई और जैनों का लगातार उत्पीड़न होने के कारण उनकी आबादी में काफी गिरावट आई है।

केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि तीन पड़ोसी देशों के गैर-मुसलमानों को आश्रय और नागरिकता देना भारत की नैतिक ज़िम्मेदारी है। मंत्री ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सीएए और जीएसटी के बीच कोई फर्क नहीं पता और इस वजह से वह कह रहे हैं कि नागरिकता कानून में हालिया बदलाव के बाद जीएसटी में बढ़ोतरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें (सीएए और जीएसटी) के बीच का अंतर नहीं पता है तो उन्हें अच्छे शिक्षक से ट्यूशन लेना चाहिए।’’ मंत्री ने विपक्ष पर ‘ओछी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोगों को गुमराह करके नागरिकता कानून में हालिया बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए भड़का रहे हैं। 

Web Title: what will minorities go to Italy says Union Minister G Kishan Reddy on non-Muslims from three countries

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे