लाइव न्यूज़ :

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना? ऐसे उठाएं लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2019 12:00 IST

चुनाव से पहले किसानों के खाते में पहली किश्त के रूप में 2000 रुपये जमा कर दिए गए. केंद्र में दोबारा मोदी सरकार के चुन कर आने के बाद इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया. पहले इसके तहत 12 करोड़ किसानों को फायदा मिलने वाला था लेकिन अब 14 करोड़ इस योजना के दायरे में हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपहले हर साल इस योजना पर 75,000 करोड़ खर्च होना था लेकिन अब 87 हजार करोड़ खर्च किया जायेगा.योजना की सबसे बड़ी कमी है कि इसमें भूमिहीन किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है.

2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के प्रयास के तहत मोदी सरकार ने इस साल 24 फरवरी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी. सरकार ने जब इसे लांच किया था उस दौरान दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को सालाना 6000 रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन अब सभी भूमि मालिकों के लिए यह योजना उपलब्ध है.

चुनाव से पहले किसानों के खाते में पहली किश्त के रूप में 2000 रुपये जमा कर दिए गए. केंद्र में दोबारा मोदी सरकार के चुन कर आने के बाद इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया. पहले इसके तहत 12 करोड़ किसानों को फायदा मिलने वाला था लेकिन अब 14 करोड़ इस योजना के दायरे में हैं. 

पहले हर साल इस योजना पर 75,000 करोड़ खर्च होना था लेकिन अब 87 हजार करोड़ खर्च किया जायेगा. सरकार ने इस योजना को सभी किसानों के लिए लागू कर दिया है. 

इस योजना की सबसे बड़ी कमी है कि इसमें भूमिहीन किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है जबकि बड़े किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है. 

कैसे पायें लाभ 

किसानों को कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. प्रशासन उसका वेरीफिकेशन करेगा. रेवेन्यू रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर देना होगा. विस्तार से जानकारी के लिए अपने  लेखपाल से संपर्क कर सकते हैं. 

किन्हें नहीं मिलेगा योजना का फायदा 

केंद्र या राज्य सरकार में अधिकारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर) एवं 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा. 

टॅग्स :मोदी सरकारकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया