लाइव न्यूज़ :

पश्चिम रेलवे ने परिवर्तित किया उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन का मार्ग, ओडिशा के रास्ते भेजा

By भाषा | Updated: May 23, 2020 16:19 IST

उत्तर प्रदेश के लिए 21 मई को रवाना हुई वसई रोड- गोरखपुर श्रमिक विशेष ट्रेन को अब ओडिशा के रास्ते भेजा गया है। दरअसल, भारी यातायात की वजह से ट्रेन का ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारी यातायात का संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड ने उसे पश्चिम रेलवे के उधना, सूरत, वलसाड, अंकलेश्वर, कोंकण रेलवे के कुछ स्टेशनों ओर ओडिशा में मध्य रेलवे के मार्ग के रास्ते अस्थायी रूप से चलाने का निर्णय लिया।रेलवे कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

मुंबई:उत्तर प्रदेश के लिए 21 मई को रवाना हुई वसई रोड- गोरखपुर श्रमिक विशेष ट्रेन का मार्ग भारी यातायात की वजह से परिवर्तित कर अब उसे ओडिशा के रास्ते भेजा गया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र भाकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस ट्रेन का मार्ग बदलकर उसे बिलासपुर, झारसुगुडा, राउरकेला, आद्रा और आसनसोल स्टेशनों के रास्ते गोरखपुर किया गया है। 

ट्रेन 21 मई को मुम्बई के वसई रोड स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश जाने वाली इस ट्रेन का मूल मार्ग कल्याण, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर और माणिकपुर से होकर गोरखपुर जाने का था लेकिन इस मार्ग पर भारी यातायात होने के कारण ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया। खबरों के अनुसार जब यह ट्रेन शनिवार सुबह ओडिशा के राउरकेला पहुंची तब यात्री भ्रम में पड़ गये और उन्हें शक होने लगाा कि कहीं ड्राइवर रास्ता तो नहीं भटक गया। 

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारी यातायात का संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड ने उसे पश्चिम रेलवे के उधना, सूरत, वलसाड, अंकलेश्वर, कोंकण रेलवे के कुछ स्टेशनों ओर ओडिशा में मध्य रेलवे के मार्ग के रास्ते अस्थायी रूप से चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इटारसी-जबलपुर-पंडित दीनदयाल नगर मार्ग पर भारी यातायात होने की वजह से ट्रेनें अब बिलासपुर, झारसुगुडा और ओडिशा के राउरकेला स्टेशनों के रास्ते चलेंगी। रेलवे कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

टॅग्स :भारतीय रेलउत्तर प्रदेशओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी