लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: पीएम मोदी की रैली में गिरा पंडाल, 67 लोग घायल, केंद्र सरकार ने ममता बनर्जी से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 16, 2018 23:15 IST

केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिदनापुर रैली में एक पंडाल गिरने की घटना पर आज पश्चिम बंगाल सरकार से एक रिपोर्ट मांगी। इस घटना में कम से कम 67 व्यक्ति घायल हो गए। 

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई। केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिदनापुर रैली में एक पंडाल गिरने की घटना पर आज पश्चिम बंगाल सरकार से एक रिपोर्ट मांगी। इस घटना में कम से कम 67 व्यक्ति घायल हो गए। पंडाल रैली स्थल के मुख्यद्वार के बगल में लोगों को बारिश से बचाव के लिए बनाया गया था। पंडाल उस समय गिरा जब मोदी अपना भाषण दे रहे थे। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ केंद्र ने मिदनापुर में पंडाल गिरने की घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार से एक रिपोर्ट मांगी है जिसमें कई लोग घायल हो गए। ’’ अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने अपने संबोधन के दौरान पंडाल गिरते देखा और उन्होंने तत्काल अपने पास खड़े एसपीजी कर्मियों को लोगों को देखने और घायलों की सहायता करने का निर्देश दिया। पश्चिम मिदनापुर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्राचार्य पी कुंदू ने कहा कि घटना के बाद 13 महिलाओं सहित 67 लोगों को भर्ती कराया गया है लेकिन उनमें से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। मोदी बाद में घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार रैली में घायल हुए लोगों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायेगी।ममता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘मिदनापुर रैली में आज घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। सरकार उनके उपचार के लिए हर संभव मदद मुहैया करा रही है।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालममता बनर्जीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया