लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग के दौरे से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:09 IST

Open in App

कोलकाता, 19 जनवरी पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी स्मारकी महापात्र को संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी और संघमित्रा घोष को अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ कल राज्य का दौरा करेगी।

अधिकारी ने कहा कि दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के सामने दोनों अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।”

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की अध्यक्षता में पूर्ण पीठ बुधवार रात को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचेगी।

बृहस्पतिवार को पीठ के अधिकारी मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब और अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ज्ञानवंत सिंह के साथ बैठक करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा