लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दिया सीएम ममता बनर्जी के पत्र का जवाब, कहा- पश्चिम बंगाल बनता जा रहा है 'पुलिस राज्य'

By सुमित राय | Updated: May 4, 2020 15:09 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पत्र का जवाब दिया है।राज्यपाल ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि दुर्भाग्यवश पश्चिम बंगाल ‘पुलिस राज्य’ बनता जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच घमासान बढ़ता ही जा रहा है। अब राज्यपाल ने ममता बनर्जी के पत्र का जवाब दिया है और कहा है कि दुर्भाग्यवश पश्चिम बंगाल ‘पुलिस राज्य’ बनता जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा है कि पश्चिम बंगाल के लोगों को पता है कि सरकार और सिंडिकेट कौन चलाता है।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी के पत्र को 'संवैधानिक मर्यादा के खिलाफ' बताते हुए उसका जवाब दिया है और नए पत्र में कहा है कि संवैधानिक मानदंडों के बारे में आपका गलत रुख तानाशाही दर्शाता है जिसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।

बता दें कि इससे पहले, राज्यपाल ने पिछले हफ्ते ममता बनर्जी को 14 पन्नों का पत्र लिखकर 37 मुद्दों को लेकर निशाना साधा था। इसके बाद ममता बनर्जी ने 13 पेज का पत्र लिखकर जवाब दिया था। सीएम ने पत्र में राज्यपाल पर न केवल कोरोना के दौरान सत्ता हड़पने का आरोप लगाया था, बल्कि खुली चुनौती देते हुए कहा था कि वो सरकार का कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा था कि उनकी नीतियों से राज्यपाल सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इसे उनके संज्ञान में लाने के अलावा और कोई पावर नहीं है। कोरोना संकट के समय में सत्ता हड़पने की कोशिश न करिए, आप सरकार का कुछ नहीं कर सकते हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीजगदीप धनखड़पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत