लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने कहा- केंद्र सरकार मुझे जेल में बंद कर सकती है लेकिन मैं भाजपा के सामने झुकने वाली नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 14:38 IST

ममता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र विपक्ष के नेताओं को या तो धमकी देता है या धन से खरीद लेता है। केंद्र सरकार मुझे जेल में बंद कर सकती है लेकिन मैं भाजपा के सामने झुकने वाली नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि 1 सरकार, 1 नेता, 1 पार्टी को देखते हुए लगता है कि हम प्रेसिडेंशियल चुनाव की तरफ बढ़ रहे हैं। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार अब बंगाल के पीछे पड़ी हुई है क्योंकि हम उसकी विभाजनकारी राजनीति का विरोध कर रहे हैं। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कश्मीर मुद्दे पर केंद्र पर हमला बोला है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर घाटी में असहमति के स्वर को दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है।

सभी महत्वपूर्ण संस्थाओं का नेतृत्व सेवानिवृत्त नौकरशाह कर रहे हैं जो सरकार के लिए ‘येस मैन’ की तरह काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार अब बंगाल के पीछे पड़ी हुई है क्योंकि हम उसकी विभाजनकारी राजनीति का विरोध कर रहे हैं। बनर्जी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर कश्मीर घाटी में अंसतोष की आवाज को कुचलने के लिए क्रूर ताकत का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

बनर्जी ने यह भी कहा कि देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की अगुवाई सेवानिवृत नौकरशाह कर रहे हैं जो बस सरकार की ‘हां में हां’ मिला रहे हैं। उन्होंने यहां विद्यार्थियों की एक रैली में कहा, ‘‘ कश्मीर में क्या चल रहा है? सरकार घाटी में असंतोष की सभी आवाजों को कुचलने के लिए क्रूर ताकत का इस्तेमाल कर रही है।’’

उन्होंने केंद्र को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी और कहा कि वह ‘‘ भाजपा के सामने नहीं झुकेंगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सभी संस्थानों की कमान सेवानिवृत नौकरशाहों के हाथों में है जिनकी कोई जवाबदेही नहीं है। वे बस सरकार की ‘हां में हां’ मिला रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश शासन की राष्ट्रपति प्रणाली की ओर बढ़ता जा रहा है और लोकतंत्र के लिए कोई स्थान नहीं होगा। बनर्जी ने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को या तो धमकी दे रही है या पैसे से उन्हें खरीद ले रही है। अब वह बंगाल के पीछे पड़ी है क्योंकि हम उसकी नीतियों और विभाजनकारी राजनीति का विरोध कर रहे हैं।’’ 

ममता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र विपक्ष के नेताओं को या तो धमकी देता है या धन से खरीद लेता है। केंद्र सरकार मुझे जेल में बंद कर सकती है लेकिन मैं भाजपा के सामने झुकने वाली नहीं। हम किसी भी एजेंसी ने नहीं डरते हैं, वो एक व्यक्ति को आज और एक को कल बुलाते हैं। अगर मैं जेल जाती हूं तो इसे मैं स्वतंत्रता संघर्ष के रूप में देखूंगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि 1 सरकार, 1 नेता, 1 पार्टी को देखते हुए लगता है कि हम प्रेसिडेंशियल चुनाव की तरफ बढ़ रहे हैं। अन्य सभी खंडित हो रहे हैं, जब कर्नाटक की सरकार गिरी तो किसी ने कुछ नहीं कहा। वो कहते हैं कि बंगाल पर भी कब्जा कर लेंगे, मैं देखूंगी यह कैसे होता है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी