नोआपाड़ा लोकसभा उपचुनाव: टीएमसी ने बीजेपी को दी करारी शिकस्त, 1,11,729 वोट से दर्ज की जीत
By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 1, 2018 11:05 AM2018-02-01T11:05:01+5:302018-02-01T11:32:38+5:30
नोआपाड़ा सीट पर कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। यह सीट कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन के बाद खाली हो गई थी।
पश्चिम बंगाल में नोआपारा लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में टीएमसी सांसद सुनिल सिंह ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने करीब 1 लाख 11 हजार 729 वोटों से जीत दर्ज की है। नोआपाड़ा सीट पर कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। यह सीट कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन के बाद खाली हो गई थी।
यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम बोस, तृणमूल से सुनील सिंह, माकपा से गार्गी चटर्जी मैदान में थे। वहीं बीजेपी संदीप बनर्जी पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा था।
Naopara assembly seat by-poll: TMC candidate Sunil Singh wins with 1,11,729 votes
— ANI (@ANI) February 1, 2018