लाइव न्यूज़ :

CAA पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता चंद्र कुमार बोस ने उठाए सवाल, पूछा- 'मुस्लिमों को भी शामिल क्यों नहीं करते'

By विनीत कुमार | Updated: December 24, 2019 11:02 IST

चंद्र कुमार बोस की ये प्रतिक्रिया सोमवार को उस समय आई जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी पूरी तैयारी के साथ नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मार्च कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस ने नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल उठाएबोस ने कहा- भारत की तुलना किसी और देश से ठीक नहीं, ये देश सभी धर्मों का

बीजेपी पश्चिम बंगाल इकाई के वाइस-प्रेसिडेंट चंद्र कुमार बोस ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारत के दरवाजे सभी धर्मों और जातियों के लिए खुले हैं। बोस ने एक के बाद एक ट्वीट कर पूछा कि अगर सीएए किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं है तो फिर हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी या जैन की केवल बात क्यों की गई है।

बोस ने साथ ही कहा कि मुस्लिमों को भी इसमें क्यों नहीं शामिल किया गया। बोस यही नहीं रूके और एक ट्वीट कर लिखा, 'भारत की तुलना या बराबरी किसी और देश से नहीं करें क्योंकि ये राष्ट्र सभी धर्मों और समाज के लिए खुला है।'

बोस ने साथ ही लिखा, 'अगर मुस्लिमों के साथ उनके देश में अत्याचार नहीं होता है तो वे आएंगे ही नहीं। ऐसे में उनका नाम शामिल करने में कोई नुकसान नहीं है। हालांकि ये पूरी तरह सच नहीं है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रह रहे बलूचों का क्या? पाकिस्तान में अहमदियों का क्या?'

बोस की ये प्रतिक्रिया सोमवार को उस समय आई जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी पूरी तैयारी के साथ कानून के समर्थन में मार्च कर रही थी। इस मार्च में संशोधित कानून के समर्थन में पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित भगवा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ जेपी नड्डा ने भी हिस्सा लिया।

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुबोध मलिक स्क्वॉयर से नॉर्थ कोलकाता के श्यामबाजार फाइव प्वाइंट क्रॉसिंग पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक ये मार्च निकाला। पार्टी ने साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपने कार्यकर्ताओं के जरिए कानून के समर्थन में कैंपेन शुरू किया। इससे पहले बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिरोमणी अकाली दल (एसएडी) ने भी मांग की थी कि मुस्लिमों को सीएए कानून में शामिल किया जाए।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान समेत अफगानिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आये हिंदुओं, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई धर्म के लेगों भारत की नागरिकता का अधिकार देता है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया