लाइव न्यूज़ :

आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में 20 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताई संवेदना

By अभिषेक पारीक | Updated: June 7, 2021 21:45 IST

पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली ने कहर ढाया है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतक परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग घायल भी हुए हैं। 

पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली ने कहर ढाया है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर अपनी संवेदना प्रकट की है। 

दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद और हुगली में नौ-नौ लोगों तथा पूर्वी मेदिनीपुर जिले में दो लोगों की मौत हो गई। 

बिजली गिरने से कई लोग घायल

उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में बिजली गिरने से तीन और लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में दोपहर के बाद से भारी बारिश हुई। जिसे मौसम कार्यालय ने मानसून पूर्व बारिश बताया। 

पीएम मोदी ने जताई संवेदना

इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। जिसमें मृतक व्यक्तियों के परिवार के लिए संवेदना प्रकट की है। ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से जिनके अपनों की मौत हुई है। उनके साथ मेरी संवेदनाए हैं।‘ साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की है।

असम में 18 हाथियों की मौत हुई थी

पिछले महीने असम में हाथियों को आकाशीय बिजली का कहर झेलना पड़ा था। 12 मई की रात को टाटियोटोली रेंज के कुंडोली फॉरेस्ट रिजर्व में बिजली गिरने से 18 हाथियां की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालमौसममौसम रिपोर्टमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल