लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में मौसम का कहर: बाढ़ से 17 लोगों की मौत, असम में और बदतर हुए हालात

By भाषा | Updated: June 17, 2018 08:50 IST

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है। चार और लोगों की मौत के साथ ही पूर्वोत्तर में बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है।

Open in App

गुवाहाटी/अगरतला, 17। असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है। चार और लोगों की मौत के साथ ही पूर्वोत्तर में बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। पिछले 24 घंटे में त्रिपुरा और मिजोरम में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। मणिपुर में बाढ़ संबंधी घटनाओं में एक और व्यक्ति की जान चली गयी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी। एएसडीएमए ने बताया कि असम के होजाई, कर्बी आंगलांग पूर्व, कर्बी आंगलांग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हैलाकांडी और कछार जिले में बाढ़ से 4.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं । 

सबसे ज्यादा करीमगंज प्रभावित हुआ है। यहां 1.95 लाख से ज्यादा लोगों को बाढ़ की त्रासदी का सामना करना पड़ा है। हैलाकांडी में तकरीबन 1.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने बताया कि 716 गांव बाढ़ की चपेट में है और 3,292 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गयी है। 

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणव ज्योति शर्मा ने बताया कि बंदरखल दमचारा स्टेशन के बीच भूस्खलन के कारण लुमडिंग-बदरपुर खंड पर ट्रेन सेवा ठप है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :असमबाढ़मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस