Weather updates: उत्तर भारत में गर्मी प्रचंड, दिल्ली में दूसरे दिन तापमान 47 डिग्री, कई राज्य में लू जारी, चुरू में पारा 49.6 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 27, 2020 10:07 PM2020-05-27T22:07:32+5:302020-05-27T22:11:09+5:30

दिल्ली लगातार पिछले कई दिनों से गर्मी और लू की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाकों में लू का असर दिख रहा है। दिल्ली में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं और ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

Weather updates heat prevails in north India, temperature 47 degrees on second day in Delhi, heat wave continues many states, mercury in Churu 49.6 | Weather updates: उत्तर भारत में गर्मी प्रचंड, दिल्ली में दूसरे दिन तापमान 47 डिग्री, कई राज्य में लू जारी, चुरू में पारा 49.6 

ताजा पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने से 28 मई को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। (file photo)

Highlightsदिल्ली में पालम इलाके में बुधवार को तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयापालम में मंगलवार को पारा 47.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

नई दिल्ली/ चंडीगढ़/जयपुरः उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्य लू की चपेट में है। कोरोना वायरस, लॉकडाउन के बाद लोग गर्मी के कारण घर से निकालना छोड़ दिया है।

दिल्ली में पालम इलाके में बुधवार को तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में 45.9 डिग्री, लोधी रोड में 45.1 डिग्री और आयानगर में 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयापालम में मंगलवार को पारा 47.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने से 28 मई को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर में 29-30 मई को 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है।’’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों को बुधवार को चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। अधिकतर स्थानों पर पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। पालम वेधशाला ने सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कि मंगलवार के दर्ज तापमान (47.6 डिग्री सेल्सियस) से थोड़ा ही कम है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 45.9 दर्ज किया। सफदरजंग वेधशाला में दर्ज तापमान पूरे शहर के लिए अधिकृत तापमान माना जाता है।

मंगलवार को इसने अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पिछली बार सफदरजंग मौसम केंद्र में पारा 46 डिग्री के निशान पर 19 मई 2002 को पहुंचा था। सफदरजंग के लिए मई में अभी तक का रिकॉर्ड 47.2 डिग्री सेल्सियस का है। यह 29 मई 1944 को दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि लोधी रोड और आयंगर स्थित मौसम स्टेशनों में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.1 और 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि तपती गर्मी से कुछ राहत 28 मई को ताजा पश्चिमी विक्षोभ से और कम ऊंचाई पर बहने वाली पूर्वी हवाओं से मिल सकती है। उन्होंने कहा कि 29-30 मई को दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

हरियाणा, पंजाब में लू का कहर, नारनौल में तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस

हरियाणा और पंजाब में बुधवार को भी लू का कहर जारी रहा। वहींए दोनों राज्यों में सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहींए हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के पटियाला में भी गर्मी का कहर जारी रहा। यहां अधिकतम तामपान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर और लुधियाना में तापमान क्रमश: 43.5 और 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने 28 और 31 मई को कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना जतायी है। जबकि 29 ओर 30 मई को दोनों राज्यों में बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

राजस्थान लू की चपेट में, चुरू में पारा 49.6 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के ज्यादातर इलाके लू यानी गर्म हवाओं की चपेट में हैं जहां बुधवार को चुरू में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में गर्मी का यह दौर अगले चौबीस घंटे जारी रहेगा हालांकि शुक्रवार को इसमें कुछ राहत मिल सकती है। विभाग के अनुसार चुरू शहर में दिन का तापमान सबसे अधिक 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को पारा 50.0 डिग्री सेल्सियस था। राज्य के बाकी हिस्सों में भी जोरदार गर्मी व लू पड़ रही है।

बीकानेर में अधिकतम तापमान 48.0 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 48.9 डिग्री, कोटा में 47.2 डिग्री, जैसलमेर में 46.1 डिग्री, बाड़मेर 45.9 डिग्री, जयपुर में 44.8 डिग्री, अजमेर में 44.0 डिग्री व जोधपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी राज्य के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछेक स्थानों पर तीव्र लू (हीट वेव) तथा काफी स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। इन इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

इनपुट भाषा

Web Title: Weather updates heat prevails in north India, temperature 47 degrees on second day in Delhi, heat wave continues many states, mercury in Churu 49.6

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे