लाइव न्यूज़ :

Weather Report: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश, तापमान 2 डिग्री गिरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2020 21:02 IST

बेमौसम बरसात के कारण प्रदेश के रीवा, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान काफी गिरा.  राज्य के  शेष संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान की दृष्टि से कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेैल्सियस मुरैना, रायसेन में दर्ज किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देनौतपा के छठवें दिन मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई. राज्य में बीत 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेैल्सियस मुरैना, रायसेन में दर्ज किया गया.

भोपाल: नौतपा के छठवें दिन मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई. इसके बाद गर्मी से लोगों को राहत मिली है. इसके कारण तापमान में 2 डिग्री सैल्सियस तक  की गिरावट दर्ज की गई. राज्य में बीत 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेैल्सियस मुरैना, रायसेन में दर्ज किया गया. गौरतलब है कि इन्हीं स्थानों पर बीते कुछ दिनों में तापमान 46 डिग्री सैैल्सियस तक पहुंच गया था.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, सागर, जबलपुर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई. बीते 24 घंटों में राज्य के ग्वालियर, पनागर एवं पाटन 2 सेमी, विजयराघौगढ़, रामनगर, केवलारी एवं कुसमी 1 सेमी बरसात दर्ज की गई.

बेमौसम बरसात के कारण प्रदेश के रीवा, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान काफी गिरा.  राज्य के  शेष संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान की दृष्टि से कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेैल्सियस मुरैना, रायसेन में दर्ज किया गया.

आगामी 24 घंटों में राज्य के  रीवा, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, सागर, छतरपुर, रायसेन, बैतूल, नीमच एवं मंदसौर जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं.

आगमी 24 घंटों में ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा रायसेन, बैतूल, नीचम एवं मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी 40-50 कि.मी. प्रतिघंटा की गति से तेज हवा के साथ चल सकती है.

मौमस कार्यालय द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य के रीवा संभाग के जिलों में तथा उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर, छतरपुर जिलों में कहीं गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी 30-40 कि.मी. प्रति घंटा की गति से चल सती है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी