लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट, सिवनी, देवास और धार में भारी बारिश की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 5, 2020 17:03 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर एवं चंबल, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बरसात दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के 30 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है.कुंडम, चितरंगी, सिवनी, आरोन, ग्यारसपुर, बड़नगर, बदरवास, शिवपुरी, पिपरिया, सिलवानी, चचोड़ा में 5-5 सेमी वर्षा दर्ज की गई. रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलो में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  सिवनी, देवास और धार जिलो में कहीं-कहीं अतिभारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही राज्य के 30 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर एवं चंबल, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने राज्य में बीते 24 घंटोंं में राज्य के पथरिया में 10, माडा, गोहपारू, कोलारस, भीमपुर में 9-9, तेंदूखेड़ा में 8, करेला, मंझोली में 7-7, उज्जैन, सिहोरा, बजाग में 6-6, कुंडम, चितरंगी, सिवनी, आरोन, ग्यारसपुर, बड़नगर, बदरवास, शिवपुरी, पिपरिया, सिलवानी, चचोड़ा में 5-5 सेमी वर्षा दर्ज की गई. 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलो में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही सागर संभाग के जिलो में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  सिवनी, देवास, धार जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी वर्षा एवं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी जारी की है इसके साथ ही सतना, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, गुना, दतिया, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, उमरिया, रतलाम, ग्वालियर, अशोक नगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां जिलो में कुछ-कुछ स्थानों पर भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालजबलपुरग्वालियरउज्जैनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी