लाइव न्यूज़ :

‘हम चुनौतियों से उबर जायेंगे’: “मैदान” का सेट क्षतिग्रस्त होने पर बोनी कपूर ने कहा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:47 IST

Open in App

मुंबई, 24 मई चक्रवात ताउते के कारण यहां अजय देवगन अभिनीत फिल्म “मैदान” का सेट क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन निर्माता बोनी कपूर ने कहा है कि उनकी टीम इन चुनौतियों का सामना कर उबर जाएगी।

कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण पिछले साल फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी।

फिल्म का मूल सेट भी बारिश के कारण टूट गया था और निर्माताओं को गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में इसे फिर से बनाना पड़ा था।

कपूर ने कहा कि शूटिंग की जगह के अलावा ‘मॉनिटर रूम’, आठ से दस मेकअप रूम और 26 से 30 शौचालय भी चक्रवात के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “मेरे कार्यकारी निर्माता और निर्माण टीम वहां है और उन्हें मुझे समीक्षा करने के बाद बताया है कि इस समय सब कुछ फिर से बनाने में कितना खर्च आएगा। मेरे लिए वहां जाना और सेट का दौरा करना दुखद अनुभव होगा।”

शूटिंग का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और महामारी की दूसरी लहर के कारण बाकी की शूटिंग रोक दी गई थी।

चक्रवात के कारण फिल्म निर्माण दल के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है, हालांकि कपूर आश्वस्त हैं कि वे इससे उबर जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे